आइसक्रीम ने पंहुचा दिया 200 बच्चो को अस्पताल
आइसक्रीम ने पंहुचा दिया 200 बच्चो को अस्पताल
Share:

मध्यप्रदेश/नरसिंहपुर: खाद्य निर्माण फर्मों द्वारा लोगो के स्वास्थ के साथ सरासर खिलवाड़ किया जा रहा है। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में मंगलवार को खराब आइसक्रीम से अनजान बच्चो ने जब आइसक्रीम खरीद कर खायी तो इसकी वजह से करीब 200 बच्चों को उल्टियां होने की शिकायत होने लगीं, तबीयत ज्यादा ख़राब होने पर 45 बच्चों को जबलपुर जबकि 15 को नरसिंहपुर अस्पताल भेजा गया। बाकी बच्चे गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।

सभी बच्चों की उम्र दो से 15 साल के आसपास है, गोटेगांव के पास तिघरा टिकरी और तरवारा गांव के इन बच्चों की उम्र 2 से 15 साल तक है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोपहर में साइकिल से फेरी लगाने वाले एक व्यक्ति से ही बच्चों ने आइसक्रीम खरीदी थी। इसके खाने से बच्चों को उल्टियां होने लगीं, पुलिस ने उप्र के जालौन निवासी 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 10 वर्षीय सुमित ने बताया कि उसने दो आइसक्रीम खरीदी थीं। इन्हें खाने के बाद उसे तीन उल्टियां हुईं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -