मुख्यमंत्री शिवराज ने घर-घर जाकर लाड़ली बहनो को दिए स्वीकृति पत्र
मुख्यमंत्री शिवराज ने घर-घर जाकर लाड़ली बहनो को दिए स्वीकृति पत्र
Share:

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण और योजना के संबंध में उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरी बहनें आत्मविश्वास से भरी रहें और आत्मसम्मान से जियें, इसलिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन किया गया है।

यह योजना न सिर्फ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनेगी बल्कि बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहन भी बनेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पात्र बहनों के खातों में प्रतिमाह 1 हजार रुपये और वर्ष में 12 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 10 जून से खातों में पैसे आना शुरु हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी मिलकर बहनों तक स्वीकृति पत्र पहुंचाएंगे ताकि मेरी इन बहनों को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े और परेशान न होना पड़े। इस दौरान लाड़ली बहनो ने मुख्यमंत्री शिवराज का तिलक लगा कर स्वागत किया।

फोरलेन से सिक्स लेन में परिवर्तित होंगे इंदौर-उज्जैन और देवास-भोपाल हाइवे

'अगले साल से 1 जून को रहेगी सरकारी छुट्‌टी', CM शिवराज ने किया बड़ा ऐलान

सुनिधि के गानों से गूंजा नेहरू स्टेडियम, जमकर थिरके इंदौरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -