छोटा राजन को तिहाड़ में ही मार डालेंगेः छोटा शकील
छोटा राजन को तिहाड़ में ही मार डालेंगेः छोटा शकील
Share:

इस्लामाबाद : आज यानि 26 दिसंबर को भारत के सबसे बड़े गुनहगार दाउद इब्राहिम का जन्मदिन है। डॉन 60 साल का हो जाएगा। कहा जा रहा है कि आज ही के दिन डी कंपनी का मालिक अपने वारिस की घोषणा कर सकता है और इसी दिन दाउद के सबसे विश्वसनीय कहे जाने वाले छोटा शकील ने धमकी दी है कि दाउद की कंपनी छोटा राजन को तिहाड़ जेल में ही मारेगी। शकील ने उन खबरों का भी खंडन किया जिसमें कहा जा रहा था कि दाउद वारिस की घोषणा करेंगे। इस पर शकील ने कहा कि वो अभी रिटायर नही हो रहे है।

बता दें कि छोटा राजन को 25 अक्टूबर को इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार किया गया था। शकील ने कहा कि राजन सोचता है कि जब तक वो तिहाड़ में है, सेफ है लेकिन हम उसे तिहाड़ में ही मारेंगे। राजन मरा हुआ सांप है, वो अब डी कंपनी के दुश्मनों की लिस्ट में भी नही है। दाउद पर शकील ने कहा कि वो अभी पूरी तरह फिट है और अपना बिजनेस खुद चला रहे है। बर्थ डे के बारे में उसने कहा कि कोई बर्थ डे सेलिब्रेशन नही हो रहा है, यह सिर्फ अटकलें है।

शकील ने कहा कि दाउद भी धार्मिक हो गया है, वो दिन में पांच बार नमाज पढ़ता है और हर साल मक्का जाता है लेकिन उसकी भारत लौटने की कोई इच्छा नही है। भारत में अंडरवर्ल्ड के संबंध में जानकारी रखने वालों का कहना है कि दाउद अपने भाई अनीस इब्राहिम और शकील को अपना साम्राज्य सौंप सकता है। दाउद की प्रॉपर्टी 63170 करोंड़ की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -