छोटा शकील ने दी अंडरवल्र्ड डाॅन की संपत्तियों को न खरीदने की धमकी
छोटा शकील ने दी अंडरवल्र्ड डाॅन की संपत्तियों को न खरीदने की धमकी
Share:

मुंबई : अंडरवल्र्ड के डाॅन दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों को खरीदने के लिए सामने आए एक व्यक्ति को छोटा शकील ने धमकी दी है। बालाकृष्णन द्वारा दावा किया गया कि छोटा शकील द्वारा उन्हें धमकी दी गई। छोटा शकील ने एक मैसेज भेज दिया। छोटा शकील ने दाऊद की संपत्तियों की निलामी में भागीदारी नहीं करने को कहा। दाऊद की संपत्ति को 9 दिसंबर को निलाम किया जाना है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही थीं।

इस मामले में वरिष्ठ पत्रकार बालाकृष्णन द्वारा कहा गया कि अंडरवल्र्ड डाॅन दाऊद की भिंडी बाजार की संपत्तियों को नीलाम किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें मैं स्वयं भागीदार हूं। उन्होंने संपत्तियों के मुआयने में सरकारी कर्मचारियों के भय का हवाला देते हुए कहा कि संपत्ती को अंदर से देखने ही नहीं दिया गया। यदि सरकारी कर्मचारी ही इस तरह डरेंगे तो फिर आम लोगों का क्या होगा।

उनका कहना था कि दाऊद की संपत्ती पहले भी नीलाम हो गई है। मगर जिन लोगों ने प्राॅपर्टी खरीदी थी उन्हें ही प्राॅपर्टी नहीं मिली है। वे अपना अधिकार लेना चाहते हैं। आखिर देश के लिए हम कुछ करना चाहते हैं। यदि इसे हमारे द्वारा खरीद लिया जाता है तो वहां गरीब बच्चों व लड़कियों के लिए कंप्युटर संस्थान खोले जा सकेंगे। महिलाऐं सिलाई का कुछ रोजगार प्राप्त कर सकेंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -