छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, माउंट एलब्रुस की चोटी पर फहराया तिरंगा
छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, माउंट एलब्रुस की चोटी पर फहराया तिरंगा
Share:

रायपुर: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता गुप्ता ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्वस के अवसर पर अंकिता ने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर सीएम भूपेश बघेल द्वारा दिया गया तिरंगा फहराया। सीएम भूपेश बघेल ने यूरोप जाने से पहले पिछले 3 अगस्त को युवा पर्वतारोही अंकिता को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया था। सीएम बघेल एवं मंत्री मोहम्मद अकबर ने अंकिता गुप्ता को इस कामयाबी पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

अंकिता गुप्ता मूल तौर पर कवर्धा की रहने वाली है तथा वर्तमान में वह कबीरधाम जिले में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर तैनात है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा अंकिता को यूरोप में पर्वतारोहण में सम्मिलित होने के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (पश्चिम) की ऊंचाई 5642 मीटर मतलब 18,510 फीट है, यहां का तापमान माइनस 25 से माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक रहता है जबकि हवा की रफ़्तार 45 से 50 किलोमीटर तक रहती है।

वही इन विषम हालातों में भी 15 अगस्त प्रातः 5 बजकर 43 मिनट में तिरंगा लहराकर अंकिता ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को और यादगार बना दिया। चोटी पर पहुंचकर अंकिता ने प्रदेश सरकार के न्याय और सशक्तिकरण के छत्तीसगढ़ मॉडल को प्रदर्शित किया। तत्पश्चात, उन्होंने दूसरे ही दिन 16 अगस्त को यूरोप महाद्वीप में स्थित 5621 मीटर ऊंचे माउंट एलब्रुस (पूर्व) पर्वत पर प्रातः 4 बजकर 23 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अंकिता गुप्ता ने कहा कि यह कामयाबी मेरे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों को समर्पित है। उन्होंने आर्थिक मदद के लिए सीएम भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के प्रेम और आशीर्वाद से ये सब संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले जनवरी महीने में माइनस 39 डिग्री सेल्सियस पर लेह लद्दाख के यूटी कांगड़ी की 6080 मीटर ऊंची चोटी फतेह की थी। उनका लक्ष्य अब सातों महाद्वीपों के चोटी पर तिरंगा फहराकर देश का मान सम्मान बढ़ाना है। 

ग़दर मचाने के लिए Samsung ने पेश किया अपना नया स्मार्टफोन

मंडी में 5 रुपए किलो मिला भाव तो भड़के किसान, नदी में फेंका एक ट्रक लहसुन

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ रही आबादी देश के लिए ख़तरा, अमित शाह हुए अलर्ट, होगा बड़ा एक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -