छत्तीसगढ़ में वेंकैया ने किया सिटी बस सेवा का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में वेंकैया ने किया सिटी बस सेवा का शुभारंभ
Share:

छत्तीसगढ़/भिलाई: केंद्रीय शहरी गरीबी उन्मूलन, शहरी विकास और आवास मंत्री वेंकैया नायडू ने नागरिकों की बेहतर परिवहन सुविधा के लिए दुर्ग-भिलाई शहरी बस सेवा का शुभारंभ किया, वैंकेया नायडू ने दुर्गवासियों के विकास के लिए लगभग 164 करोड़ 83 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, इस मौके पर उन्होंने भिलाई को स्मार्ट शहर बनाने का आश्वासन भी दिया।

इससे पहले गुरुवार को सवेरे राजधानी से मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ नायडू हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। उन्होंने जनकल्याण मेला और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। भिलाई में इस सेवा के प्रारंभ होने से शहरवासियों को आरामदायक और सस्ती परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा, मेला और प्रदर्शनी का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -