सरकारी अधिकारी ने महात्मा गांधी को बताया लाखों देशवासियों की हत्या का जिम्मेदार, हुआ निलंबित
सरकारी अधिकारी ने महात्मा गांधी को बताया लाखों देशवासियों की हत्या का जिम्मेदार, हुआ निलंबित
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी पर हिंदू धर्मगुरु कालीचरण महाराज की अपमानजनक टिप्पणी के पश्चात् अब एक सरकारी अफसर ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की है। जिसके पश्चात् प्रदेश शासन ने अफसर को सस्पेंड कर दिया है। सोमवार को प्रदेश के सीनियर अफसरों ने बताया कि फेसबुक पर महात्मा गांधी के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने के इल्जाम में परदेश शासन ने रायपुर जिले के सहायक खाद्य अफसर संजय दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है।

वही अफसरों ने बताया कि प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने दुबे का निलंबन आदेश जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि अफसर दुबे द्वारा सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिलसिले में अपमानजनक और निंदाजनक टिप्पणी किया जाना 'छत्तीसगढ़ लोक सेवा (आचरण) नियम का उल्लंघन है। इसलिए संजय दुबे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है।

वही रविवार को राजधानी रायपुर में धर्म संसद में कालीचरण महाराज द्वारा महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि इस के चलते दुबे ने भी फेसबुक पर महात्मा गांधी पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक, दुबे ने फेसबुक पर पीयूष कुमार नामक शख्स की टिप्पणी पर उत्तर देते हुए कथित तौर पर कहा, गांधी कोई राष्ट्र नहीं है, न ही इस देश का बहुमत उनको राष्ट्र का पिता मानता है। राष्ट्रपिता भी कोई संवैधानिक पदवी नहीं है। भारत को अपनी लाश पर विभाजन की बात बोलने वाले ने ही देश को दो हिस्सों में बटवा दिया। लाखों देशवासियों के क़त्ल का जिम्मेदार शख्स है। वही इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मच गया।

जब पीएम मोदी रैलियां कर सकते हैं, तो चुनाव कराने में क्या हर्ज है ?- मल्लिकार्जुन खड़गे

क्रिकेट को अलविदा कह भज्जी बोले- 'दूसरा चैप्टर शुरू हो रहा है..', क्या कांग्रेस का दामन थामेंगे ?

'समाजवादी इत्र' से फैली भ्रष्टाचार की बू, IT के छापे में मिले 150 करोड़ कैश.. अखिलेश ने किया था लॉन्च

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -