चारू सिन्हा बनीं 4 CRPF सेक्टरों की प्रमुख, ये मुकाम हासिल करने वाली देश की पहली महिला अधिकारी
चारू सिन्हा बनीं 4 CRPF सेक्टरों की प्रमुख, ये मुकाम हासिल करने वाली देश की पहली महिला अधिकारी
Share:

हैदराबाद: जांबाज़ महिला अधिकारी चारू सिन्हा हैदराबाद में अर्धसैनिक बल के दक्षिणी क्षेत्र में ट्रांसफर के साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार क्षेत्रों की महानिरीक्षक (IG) नियुक्त कर दी गई हैं। चारू इसी के साथ यह मुकाम हासिल करने वाली देश की पहली महिला अफसर बन गई हैं। बता दें कि चारू सिन्हा इससे पहले श्रीनगर सेक्टर में 2020 में CRPF आईजी तैनात होने वाली प्रथम महिला अधिकारी बनीं थी।

उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2020 में भी चारू सिन्हा ने बड़ा मुकाम हासिल किया था, जब वह श्रीनगर सेक्टर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की IG बनीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक, चारू सिन्हा ने दो वर्षों में कई आतंकियों का खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है। चारू ने 69 उग्रवाद विरोधी अभियानों की अगुवाई की और 20 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया।

बता दें कि चारू ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बडगाम, श्रीनगर और गांदरबल जिलों में आतंकियों का बड़े स्तर पर खात्मा किया और 22000 जवानों की 22 बटालियन की बागडौर संभाली। चारु सिन्हां के नेतृत्व में ही 2022 में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सलीम पर्रे को ढेर कर दिया गया था।

शराब घोटाला: ED ने दर्ज किए केजरीवाल के PA का बयान, क्या दिल्ली सीएम तक पहुंचेगी आंच ?

भिवानी अग्निकांड: राजस्थान पुलिस ने अपनी वांटेड लिस्ट से हटाया गौरक्षक मोनू मानेसर और लोकेश सिंगला का नाम

दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए पवन खेड़ा

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -