फायर साबित हुए पुष्कर, चंपावत सीट पर मिली ऐतिहासिक जीत
फायर साबित हुए पुष्कर, चंपावत सीट पर मिली ऐतिहासिक जीत
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के निर्मल गहतोड़ी को 54121 वोटों से पराजित किया। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें भारतीय जनता पार्टी को जीत का सामना करना पड़ा था। 

हालांकि, मुख्यमंत्री धामी स्वयं खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया। ऐसे में अब वे चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव में मैदान में उतरे थे। इस सीट पर 31 मई को मतदान हुआ था। वही इसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि, आरभिंक रुझान बहुत अच्छे आ रहे हैं। ऐतिहासिक मतदान हुआ है तथा मतगणना के बाद भी इतिहास बनेगा। मैं चंपावत की अतुल्य जनता का आभारी हूं जो इन्होंने इतना समर्थन किया। चंपावत में विकास की आपार संभावनाएं है। उन सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे। 

बता दे कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए थे। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए 6 महीने के अंदर विधानसभा पहुंचना आवश्यक था। मुख्यमंत्री धामी के लिए बीते महीने चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया था। तत्पश्चात, चंपावत सीट पर उपचुनाव हुआ। 

'रोज़ एक मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना..', ज्ञानवापी मामले पर संघ प्रमुख का बड़ा बयान

'बैड कैरेक्टर' पर AAP विधायक को कोर्ट से राहत नहीं, दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह को घोषित किया है 'BC'

सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे AAP विधायक को ग्रामीणों ने खदेड़ा, CM मान का दौरा भी हो सकता है रद्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -