Skype....ये हुई ना बात, अफ्रीका में राजा और जर्मनी में मैकेनिक !
Skype....ये हुई ना बात, अफ्रीका में राजा और जर्मनी में मैकेनिक !
Share:

अफ्रीका : आम तौर पर राजा विलासिता पूर्ण जीवन जीते हुए पूरे ठाट-बाट के साथ रहते है, उनके पीछे अनेकों नौकर-चाकर लगे होते है, लेकिन ये राजा थोड़े अलग है, ये एक साथ दो प्रकार का जीवन जीते है। हम बात कर रहे है कि 67 साल के अफ्रीकी राजा सीफस बंसाह की। वो राज चलाने के साथ-साथ कार मैकेनिक का काम भी करते है।

बंसाह जर्मनी में मैकेनिक का काम करते है, अब आप सोच रहे होंगे कि फिर वो अपना राज-काज कैसे चलाते होंगे। तकनीक के दौर में वो ये काम स्काइप के जरिए करते है। बंसाह टोगो और धाना के राजा है। राजा नियुक्त होने के पहले ही 1970 में वो जर्मनी चले गए थे।

वो घाना में ही जन्मे है, वहां करीब 3 लाख लोग रहते है। बंसाह सीफस को टोगो में 'सुपीरियर एंड स्पिरिचुएल चीफ आफ इवे पीपुल' कहा जाता है। उन्होने शादी भी जर्मनी की ही गैब्रियल से साल 2000 में की। उनके दो बच्चे है, जिनका नाम कार्ली और कथरीना है।

उनके दादा ने ही उन्हें मैकतेनिक की ट्रेनिंग के लिए जर्मनी भेजा था। स्काइप से शासन चलाने के साथ-साथ वो साल में 8 बार घाना भी जाते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -