तिरंगा यात्रा में लगा केंद्रीय मंत्रियों पर नियम तोड़ने का आरोप
तिरंगा यात्रा में लगा केंद्रीय मंत्रियों पर नियम तोड़ने का आरोप
Share:

नईदिल्ली। देशभर में स्वाधीनता दिवस समारोह पर राष्ट्रभक्ति का दौर रहा। इस दौरान कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकली। राजस्थान में तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान दो केंद्रीय मंत्रियों पर नियमों को ताक पर रखने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।

मगर कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्रियों की आलोचना की। दरअसल तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मोटरसाइकिल पर सवार होकर तिरंगा साफा पहने हुए निकले। मगर दोनों ने ही हेलमैट नहीं पहन रखी थी। आलोचकों ने इस मौके को भुना लिया और केंद्रीय मंत्रियों की आलोचना करने लगे।

दोनों की तिरंगा यात्रा की जमकर चर्चा हुई। गौरतबल है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को तिरंगा यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियम का पालन करने के आवश्यक निर्देश भी दिए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -