शाहीन बाग़ प्रोटेस्ट पर बोले रविशंकर प्रसाद, कहा- विरोध प्रदर्शन से पीछे टुकड़े टुकड़े गैंग
शाहीन बाग़ प्रोटेस्ट पर बोले रविशंकर प्रसाद, कहा- विरोध प्रदर्शन से पीछे टुकड़े टुकड़े गैंग
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय कानून मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राजधानी के शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन के पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन है। सोमवार को प्रसाद ने कहा कि, शाहीन बाग अब एक जगह नहीं है, यह एक विचार बन गया है। यहां भारतीय ध्वज का इस्तेमाल देश को बांटने की इच्छा रखने वाले लोग खुद को बचाने के लिए कर रहे हैं। ये विरोध प्रदर्शन टुकड़े-टुकड़े गैंग समर्थित है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ 15 अगस्त से जारी विरोध प्रदर्शन पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, ये हम कैसा हिंदुस्तान और दिल्ली बनाना चाहते हैं? दिल्ली में कुछ लोग होंगे टुकड़े-टुकड़े के नाम पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। क्या दिल्ली में ऐसे लोगों को स्थान मिलनी चाहिए जो असम को भारत से अलग करने की बात करेंगे?

प्रसाद ने कहा कि आजकल संविधान की चर्चा काफी हो रही है, संविधान में भी बोलने का अधिकार है। किन्तु यह अधिकार क्या सिर्फ उन कुछ लोगों को ही है, जो जबरदस्ती सड़क घेरे हुए हैं। किन्तु वो लाखों लोग जो परेशान हैं, पर चुप हैं, क्या उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है। उन लाखों लोगों की शांत आवाज प्रदर्शनकारियों और उनका समर्थन करने वाले नेताओं को क्यों नहीं सुनाई देती? जिनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहें, लोग कॉलेज नहीं जा पा रहें? दुकाने बंद हैं, एंबुलेंस नहीं निकल सकती। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन लोगों की सुनवाई क्यों नहीं हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, NPR प्रक्रिया पर नहीं लगेगी रोक, नोटिस जारी

अब असम में स्थापित होगी शांति, यह अहम् समझौता करने जा रहा गृह मंत्रालय

सुरक्षित ट्रांजेक्शंस के लिए SBI अपने ग्राहकों को दे रहा है Virtual Card की सुविधा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -