राज कुंद्रा नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी के ऐप के लिए सेलिना जेटली से किया गया था संपर्क, एक्ट्रेस ने खुद बताया सच
राज कुंद्रा नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी के ऐप के लिए सेलिना जेटली से किया गया था संपर्क, एक्ट्रेस ने खुद बताया सच
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड और कारोबारी राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के दोष में 19 जुलाई को हिरासत में लिया गया था। अब राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। राज की गिरफ्तारी के पश्चात् कई मॉडल्स ने उनके विरुद्ध बयान दिया है। मॉडल सागरिका ने शोना सुमन ने खुलासा किया था कि राज कुंद्रा की कंपनी सेलिना जेटली को टारगेट कर रहे थे। इस पर अब सेलिना का बयान सामने आया है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार, सेलिना को शिल्पा शेट्टी एप के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने वो भी ज्वाइन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि सेलिना को शिल्पा शेट्टी की एप जएल स्ट्रीमर्स के लिए अप्रोच किया गया था जो कि प्रोफेशनल्स के लिए इंफ्लुएंसर एप है। उन्हें हॉटशॉट के लिए सम्पर्क नहीं किया गया था। सेलिना के स्पोक्सपर्सन ने आगे बताया कि उन्हें तो पता भी नहीं था कि ये एप क्या है। शिल्पा एवं सेलिना बेहद अच्छे मित्र हैं जिसके कारण शिल्पा ने अभिनेत्री को आमंत्रित किया था। 

उन्होंने आगे कहा कि सेलिना के काम के कमिटमेंट के कारण वह इस एप को ज्वाइन नहीं कर पाई थीं जब ये लॉन्च हुआ था। केवल सेलिना ही नहीं बाकि भी कई अभिनेत्रियों को शिल्पा शेट्टी की एप के लिए अप्रोच किया गया था। मॉडल सागरिका ने कहा था कि बिग बॉस के प्रतियोगियों को भी राज कुंद्रा की कंपनी टारगेट कर रही थी। इसमे निक्की तंबोली, अर्शी खान सम्मिलित हैं। अर्शी को कांटेक्ट भी किया गया था। सागरिका ने कहा कि अर्शी खान पहले भी हॉटशॉट्स के लिए होस्ट कर चुकी हैं मगर इस बार उन्हें लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑफर दिया गया था।

अपने जन्मदिन पर हुमा कुरैशी ने फैंस को दिया शानदार तोहफा, सोशल मीडिया पर छाई अभिनेत्री

बढ़ी राज कुंद्रा की मुश्किलें, अब इस मशहूर एक्ट्रेस ने दर्ज करवाई FIR

अजय देवगन ने पढ़ी ऐसी कविता कि फैंस हुए मंत्रमुग्ध, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के झलके आंसू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -