अजय देवगन ने पढ़ी ऐसी कविता कि फैंस हुए मंत्रमुग्ध, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के झलके आंसू
अजय देवगन ने पढ़ी ऐसी कविता कि फैंस हुए मंत्रमुग्ध, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के झलके आंसू
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कविता को पढ़ते हुए वीडियो बनाया तथा उनका यह अंदाज दिल को छू गया। मगर इंट्रेस्टिंग यह कि इस कविता को सुनते ही अक्षय कुमार भावुक हो गए तथा उनके आंसू बह निकले। इस बात का खुलासा स्वयं अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर एकाउंट पर किया है। वैसे भी अक्षय कुमार एवं अजय देवगन को सिल्वरस्क्रीन पर देशभक्ति से लबरेज भूमिका अदा करते हुए देखा जा सकता है। इस प्रकार यह कविता एवं अजय देवगन तथा अक्षय कुमार के ट्वीट बहुत वायरल हो रहे हैं। 

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने 'सिपाही' कविता को पढ़ते हुए एक वीडियो बनाया है। अजय देवगन ने अपने कविता 'सिपाही' के वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, 'भारत के बहादुरों को दिल से श्रद्धांजलि।' इस प्रकार उन्होंने भारतीय सैनिकों को अपनी तरफ से श्रद्धांजलि दी है तथा उनकी इस कविता को बहुत पसंद भी किया जा रहा है। सुनील शेट्टी ने अजय देवगन के इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, 'जब एक प्यारा मित्र देश और सिपाही की बात करता है। एक भाई का दूसरे भाई के लिए दिल को छू जाने वाला प्यार। आंखों में आंसू भर आए, सीने में गर्व तथा दिल मजबूत हो गया। बेहतरीन अजय देवगन, बेहतरीन प्रस्तुति।'

अजय देवगन की कविता बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के दिल को छू गई। उन्होंने तत्काल इस कविता को लेकर ट्वीट किया तथा लिखा, 'जब वास्तविक जिंदगी में इमोशंस की बात आती है तो मैं बेहद अधिक एक्सप्रेसिव नहीं हूं। मगर इस कविता को सुनकर मेरे आंसू बह निकले। मुझे नहीं पता आप में एक बेहतरीन कवि छिपा हुआ है। किस किस बात पे दिल जीतोगे यार?' पहले अक्षय को लगा यह कविता अजय देवगन ने लिखी है। मगर तभी एक और ट्वीट किया तथा उन्होंने लिखा, 'अभी पता चला कि इस बेहतरीन कविता को मनोज मुंतशिर ने पिरोया है। जिसे अजय देवगन ने पढ़ा है।'

राजकुंद्रा मामले में मुकेश खन्ना का बड़ा बयान, बोले- शिल्पा शेट्टी झूठ बोल रही है...

मीडिया के सामने कृति सेनन ने मनाया अपना जन्मदिन, जबरदस्त अवतार में आई नजर

भारी बारिश के बीच फातिमा सना शेख ने लगाई पानी में आग, उड़े फैंस के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -