किसानों का फ़र्टिलाइज़र डकार गए अग्रसेन गहलोत ? CM अशोक गहलोत के भाई के घर CBI की रेड
किसानों का फ़र्टिलाइज़र डकार गए अग्रसेन गहलोत ? CM अशोक गहलोत के भाई के घर CBI की रेड
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) ने राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के जोधपुर स्थित आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की है। ये मामला फर्टिलाइजर स्कैम से संबंधित है। अग्रसेन गहलोत पर आरोप है कि 2007-09 में UPA सरकार के दौरान उन्होंने सब्सिडी वाले फर्टिलाइजर का निर्यात किया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, CBI की टीम शुक्रवार (17 जून 2022) की सुबह गहलोत के भाई अग्रसेन के ठिकानों पर पहुँची, उस वक़्त वे घर पर ही थे। CBI की टीम में 5 अधिकारी दिल्ली और 5 अधिकारी जोधपुर से हैं। इस मामले की जाँच ED भी कर रही है। कस्टम विभाग ने अग्रसेन की कंपनी पर लगभग 5.46 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया था। साल 2020 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्टिलाइजर घोटाले में अशोक गहलोत के भाई के ठिकानों पर रेड मारी थी। इस दौरान राजस्थान में छह जगहों पर रेड मारी गई थी। जिनमें जोधपुर भी शामिल था। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में दो स्थान, गुजरात में चार और दिल्ली में एक जगह रेड मारी गई थी।

ED के अफसरों के अनुसार, अग्रसेन गहलोत की कंपनी अनुपम कृषि, म्यूरियेट ऑफ पोटाश (MOP) फर्टिलाइजर के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध होने के बाद भी उसके एक्सपोर्ट में लिप्त थी। बता दें कि इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL), MOP को आयत कर कृषकों को सब्सिडी पर बेचती है। अग्रसेन गहलोत IPL के ऑथराइज्ड डीलर थे। उनकी कंपनी ने 2007 से 2009 के बीच सब्सिडाइज रेट पर MOP खरीदा, मगर उसे किसानों को बेचने की जगह दूसरी कंपनियों को ऊँचे दामों पर बेच डाला और अवैध कमाई की। उन कंपनियों ने MOP को इंडस्ट्रियल सॉल्ट के नाम पर मलेशिया और सिंगापुर भेज दिया। इस घोटाले को लेकर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि जहाँ एक ओर कांग्रेस किसानों की हित की बातें करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेता किसानों की सब्सिडी तक डकार जाते हैं। उन्होंने इसे साफ़ तौर पर सब्सिडी की चोरी बताया था। उन्होंने इस मामले में धनशोधन की भी आशंका जताई थी।

'एक सैनिक के लिए 4 साल...', अग्निपथ योजना पर कैप्टन अमरिंदर ने दिया बड़ा बयान

'जल्द होगी भर्तियां, तैयारी करें युवा..', अग्निपथ के विरोध के बीच राजनाथ सिंह का ऐलान

आखिर क्या थी 'सुरजेवाला' की गलती ? कांग्रेस ने छीन लिया ये पद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -