माल्या के संबंध में अब CBI खुद आ गई कटघरे में
माल्या के संबंध में अब CBI खुद आ गई कटघरे में
Share:

नई दिल्ली : उद्योगपति विजय माल्या के देश छोड़कर जाने पर भले ही बवाल मचा हुआ हो, लेकिन इस मामले में हुआ नया खुलासा इस केस को एक नया मोड़ दे रहा है। सीबीआई ने अक्टूबर 2015 में माल्या के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया था, जिसके बाद से अगर वो देश से बाहर जाते है, तो उन्हें हिरासत में ले लिया जाए।

लेकिन नोटिस जारी होने के एक माह बाद ही इसमें बदलाव कर केवल इतना कहा गया कि केवल माल्या के बाहर जाने की जानकारी दी जाए। सीबीआई पर पहले ही माल्या के खिलाफ नरमी बरतने के आरोप लग चुके है। हांलाकि लुक आउट नोटिस के जारी होने के बाद भी माल्या 4 बार विदेश यात्रा कर चुके है।

इस संबंध में सीबीआई ने अपनी गलतियों पर पर्दा डालते हुए इमिग्रेशन विभाग से पूछा, तो उन्होंने भी बताया कि जब 2 मार्च को माल्या दिल्ली से लंदन जा रहे थे, तो उन्होने सीबीआई को सूचित किया था, लेकिन उन्होने माल्या को हिरासत में लेने या उन्हें रोकने जैसे कोई आदेश नहीं दिए। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि माल्या जांच में सहयोग कर रहे थे और सवालों का जवाब देने के लिए उपस्थित हो रहे थे।

साथ ही वह एजेंसी को दस्तावेज भी उपलब्ध करा रहे थे। इसी कारण सीबीआई ढिलाई बरत रही है। एजेंसी माल्या की आवाजाही पर नजर रख रही थी, क्यों कि हर बार माल्या देश वापस आ जाते थे। हांला कि शुक्रवार की सुबह माल्या ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि वो भागे नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -