दर्दनाक हादसा! ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुःख
दर्दनाक हादसा! ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुःख
Share:

भोपाल: कोरोना महामारी के बीच कई मामलों में समस्यां और अधिक बढ़ा दी है। वही इस बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल है। दुर्घटना होशंगाबाद रोड पर तड़के लगभग 3:30 बजे हुआ। कहा जा रहा है कि कार बहुत तेज गति में थी। तभी व्यक्ति ने नियंत्रण खो दिया तथा कार आगे जा रहे टाइल्स से लदे एक ट्रक में घुस गई। 

वही कार की गति इतनी तेज थी कि कार ट्रक के नीचे बुरी प्रकार फंस गई। इसमें सवार 5 व्यक्तियों में चार की मौके पर मौत हो गई। एक की स्थिति गंभीर बताई जा ही है। इसके पश्चात् गैस कटर तथा जेसीबी की सहायता से ट्रक के नीचे फंसी कार को निकाला गया तथा लाशों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं, घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। दुर्घटना में जान गंवाने वाले चार व्यक्तियों में से 2 व्यक्तियों की शिनाख्त हो गई है जबकि 2 व्यक्तियों की शिनाख्त होना अभी बाकी है। 

वही घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'भोपाल-होशंगाबाद रोड पर कार एवं ट्रक में टक्कर से हुए हादसे में कई अमूल्य जीवनों के असमय निधन के समाचार से दुख हुआ। भगवान से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिवार वालों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की कामना करता हूं। ॐ शांति!:' 

दहेज के कारण ससुराल वालो ने किया महिला का बुरा हाल, शिकायत दर्ज करने पर भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

मन की बात में बोले PM मोदी- 'त्योहारों के दौरान यह भूले नहीं कि कोरोना गया नहीं है'

बढ़ी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की समस्यां, अब इन चीजों की जांच करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -