'बिग बॉस' के लिए नहीं मिल रहा है होस्ट! बॉलीवुड के इस एक्टर ने भी कर दिया मना
'बिग बॉस' के लिए नहीं मिल रहा है होस्ट! बॉलीवुड के इस एक्टर ने भी कर दिया मना
Share:

हिंदी की भांति बिग बॉस मराठी भी टीवी का बहुत लोकप्रिय शो है। अब तक इस शो के 3 सीजन मराठी में फिल्माए गए हैं। प्रत्येक सीजन दर्शकों ने सुपरहिट कर दिया है। सिनेमा जगत के साथ साथ अलग अलग क्षेत्र के लोकप्रिय सेलिब्रिटीज बिग बॉस के घर में प्रवेश करते हैं तथा कुछ वक़्त साथ रहते हैं। इस घर में प्रतियोगियों के बीच खेले जाने वाले खेल, उनके बीच की बहस सभी दर्शकों को पसंद आती है। जल्द ही यह शो सीजन 4 के साथ दर्शकों से मिलने आ रहा है। किन्तु चैनल को नए सीजन के लिए कोई भी होस्ट नहीं मिल रहा है।

वही प्रत्येक सीजन में अपनी बेबाकी से प्रतियोगी को सीधा करने वाले शो के होस्ट और लोकप्रिय निर्देशक, अभिनेता एवं प्रोड्यूसर महेश मांजरेकर दर्शकों के बीच काफी हिट हैं। उनका अंदाज लोगों को बहुत पसंद आती है। किन्तु सूत्रों की माने तो महेश आगामी सीजन में शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे। दरअसल, महेश मांजरेकर इन दिनों कई फिल्मों के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड की कुछ फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं।

दरअसल, महेश मांजरेकर अगले तीन महीने की कमिटमेंट बिग बॉस को नहीं दे सकते हैं तथा यही कारण है कि चैनल अब दूसरे एंकर की तलाश कर रहा है। खबर है कि चैनल ने इसके लिए मशहूर एक्टर नाना पाटेकर से संपर्क किया था। मगर, नाना ने भी इस कार्यक्रम को होस्ट करने से इंकार कर दिया है।

'हरे कृष्णा-हरे कृष्णा' पर जमकर नाचे 'अशनीर ग्रोवर'! वीडियो वायरल होते ही कर दिया ये कमेंट

संभावना बनी खतरों की खिलाड़ी, खूंखार जानवरों के साथ आई नजर

जब महिला बनकर आते है सुनील ग्रोवर तो कैसी रहती उनके परिवार की प्रतिक्रिया? खुद एक्टर ने बताया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -