Cannes 2021: अजीबोगरीब हेयर स्टाइल्स से लेकर ड्रेस में ब्रेस्ट पम्प लगाए नजर आईं अभिनेत्रियां
Cannes 2021: अजीबोगरीब हेयर स्टाइल्स से लेकर ड्रेस में ब्रेस्ट पम्प लगाए नजर आईं अभिनेत्रियां
Share:

कान्स 2021 में इस साल बॉलीवुड की अभिनेत्रियां नहीं जा पाई हैं और इसका कारण कोरोना वायरस महामारी है। लेकिन इस बीच हॉलीवुड और अन्य अभिनेत्रियां कान्स 2021 के रेड कारपेट पर एकदम हटके लुक्स में नजर आ रही हैं। इस लिस्ट में रूस की एक्ट्रेस एलेना लेनिना भी शामिल हैं। आपको बता दें कि एलेना फ्रांस में भी मशहूर हैं और कान्स 2021 में एलेना लेनिना को अजीबोगरीब आउटफिट्स में देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने बालों के साथ जबरदस्त एक्सपेरिमेंट किए और अब उनके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जी दरअसल उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अपने सभी लुक्स को शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। वहीं उनके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपा बुलर खोसला ने भी अपने वीडियो पर फोटोज शेयर किये हैं। उन्होंने बीते हफ्ते कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 में रेड कारपेट पर वॉक की। वैसे दीपा खोसला का लुक इसलिए भी खास रहा क्योंकि वह अपनी इन तस्वीरों में अपनी कान्स ड्रेस में ब्रेस्ट पम्प लगाए नजर आई थीं।

जी दरअसल दीपा ने इसी साल अपनी बेटी को जन्म दिया है और इसी के चलते उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अनगिनत लोगों ने मां के तौर पर उनके निर्णयों को लेकर सवाल उठाए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मां बनने की कोई रूल बुक नहीं होती है। इंसान अपने एक्सपीरियंस से अपने बच्चे को पालना सीखता है। 'आपको बता दें कि दीपा बुलर खोसला नीदरलैंड्स की रहने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर उनके डेढ़ मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- बिना मास्क पहने घूमना ठीक नहीं।।।

यशपाल शर्मा के निधन पर सीएम योगी और अनुराग ठाकुर ने जताया शोक

'अंबरसरिया' गाने पर को-स्टार्स संग झूमकर नाची शिवांगी जोशी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -