'अंबरसरिया' गाने पर को-स्टार्स संग झूमकर नाची शिवांगी जोशी
'अंबरसरिया' गाने पर को-स्टार्स संग झूमकर नाची शिवांगी जोशी
Share:

टीवी इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीतने वाली शिवांगी जोशी ने एक बार फिर से फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। जी दरअसल शिवांगी टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की संख्या भी लाखों में है। इन दिनों एक्ट्रेस ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है' में सीरत का किरदार निभा रहीं हैं, हालाँकि इसके पहले नायरा का किरदार निभाकर उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

 

अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह अपने शो की को-स्टार्स के साथ ‘अंबरसरिया' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सबसे पहले शिवांगी के हाथों में फूलों की डाली नजर आती है और उसके बाद में वे खड़े होकर गाने पर बड़े ही बेहतरीन तरीके से डांस करती है। इस वीडियो में शिवांगी की सादगी कमाल है जो उनके फैंस को मदहोश कर रही है।

इस वीडियो पर अब तक 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। इस वीडियो को देखकर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ब्यूटीफुल गर्ल्स'। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘लड़की पूरी लाइमलाइट ले गई'। इस तरह कई लोगों ने कमेंट्स में शिवांगी की तारीफ़ की है। वैसे आपको बता दें कि शिवांगी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत बेइंतेहा सीरियल से आयत हैदर के रूप की थी। इस शो के बाद वे बेगूसराय में पूनम ठाकुर' के रोल में नजर आईं, लेकिन असल पहचान उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है शो से मिली।

20 हज़ार में नाबालिग बच्ची को बेचा, जिस्मफरोशी में धकेलना चाहते थे।।। चार को उम्रकैद

कासरगोड में गांवों का नाम बदलने की कोई योजना नहीं: केरल के मुख्यमंत्री

कांवड़ यात्रा को लेकर IMA की सीएम पुष्कर सिंह धामी से अपील, कहा- ना दे तीसरी लहर को न्योता।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -