कॉल गर्ल ने मारी पलटी, कहा पैसे नही दिये इसलिए लगाया गैंगरेप का आरोप
कॉल गर्ल ने मारी पलटी, कहा पैसे नही दिये इसलिए लगाया गैंगरेप का आरोप
Share:

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के एक अदालत ने बुधवार को सामुहिक बलात्कार के मामले में सभी आरोपियों को रिहा कर दिया है। इन 4 आरोपियों पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। खास बात यह है कि जिस महिला ने आरोप लगाया उसने कोर्ट के सामने कबूल किया है वह सेक्स वर्कर है और उसने गुस्से में आकर इन 4 लोगों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया था।

इस सेक्स वर्कर ने कोर्ट में यह भी कबूला कि इन लोगों ने उसे पैसे देने से मना किया था। इसके बाद महिला ने चारों लोगों के खिलाफ रेप का झूठा आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट की अदालत में आरोप लगाने वाली महिला ने कबूल कर लिया कि वह एक सेक्स वर्कर है।

महिला ने बयान मे कहा की इन लोगो ने उसके साथ मर्जी से संबंध बनाये थे लेकिन पैसे नही दिये इस कारण उन्हे सबक सीखने के लिए चारो लोगो पर समूहिक बलात्कार का मामला दर्ज़ करवा दिया। जज ने महिला के कबूलनामे के बाद चारो को रिहा कर दिया है। आपको बता दे की इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाए हो चुकी है जिसमे जिस्म फरोख्त करने वाली महिलाए पैसो के खातिर निर्दोष लोगो को फंसा लेती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -