गोवा उपचुनाव में भाजपा की जीत, वलपोई सीट पर जीते मंत्री विश्वजीत
गोवा उपचुनाव में भाजपा की जीत, वलपोई सीट पर जीते मंत्री विश्वजीत
Share:

गोवा। गोवा में विधानसभा की वलपोई व पणजी सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है। पणजी में तो राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने ही उपचुनाव में जीत दर्ज की। मनोहर पर्रिकर अपने प्रतिद्वंदी से 4803 वोट से जीते। उनके प्रतिद्वंदी के तौर पर गिरीश चोडंकर कांग्रेस की ओर से उपचुनाव में उम्मीदवार थे। गोवा में दो सीट पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें वलपोई में हुए उपचुनाव में मंत्री विश्वजीत ने जीत दर्ज की। विश्वजीत राणे 10066 वोटों के अंतर से जीते।

दोनों सीटों पर भाजपा की जीत होने से सत्तारूढ़ गठबंधन और मजबूत हुआ है। भाजपा के पदाधिकारियों और नेताओं ने जीतने वाले प्रत्याशियों को शुभकामनाऐं दीं। जीत की घोषणा होने के साथ साथ भाजपा पदाधिकारियों ने गोवा में भाजपा के झंडे और बैनर लहराए साथ ही जीत के उत्साह में एक दूसरे को बधाईयाॅं देते हुए मिठाईयाॅं खिलाईं। बडे पैमाने पर कार्यकर्ता सड़कों पर और मतगणना केंद्र के कुछ दूरी पर मौजूद थे।

यहाॅं उन्हें जैसे ही जीत की जानकारी मिली वे उत्साहित हो उठे। मिली जानकारी के अनुसार बवाना में भी उपचुनाव चल रहा है यहाॅं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला कड़ा है। यहाॅं 14वें राउंड के बाद आप को 27647 वोट, मिले हैं जबकि बीजेपी को 19542 वोट और कांग्रेस को 22936 वोट दूसरी ओर 23 अगस्त को आंध्रप्रदेश के नांदयाल क्षेत्र के विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग भी आज ही की जा रही है।

आयरलैंड में एक बकरे को बनाया राजा,12 साल की लड़की बनी रानी

दिल्ली , गोवा और आंध्र के विधान सभा उपचुनाव के नतीजे आज

तेजस ट्रेन से गार्ड ने ही निकाल ली टोटी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -