ओडिशा से लाकर किसान ने 1 एकड़ में लगाए 'सफेद जामुन' के 300 पौधे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
ओडिशा से लाकर किसान ने 1 एकड़ में लगाए 'सफेद जामुन' के 300 पौधे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Share:

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे जिले के इंदापुर तालुका मौजूद सराफवाड़ी गांव में किसान भरत लालगे ने नया परीक्षण करते हुए सफेद जामुन की फसल उगाई है। इससे पहले सफेद जामुन के वृक्ष ओडिशा में नजर आते थे। इस नए रंग के फल का टेस्ट अब महाराष्ट्र सहित दूसरे क्षेत्रों के लोगों को भी चखने को मिल रहा है। किसान भारत लालगे ने 2019 में ओडिशा से सफेद जामुन के 300 पौधे लाकर एक एकड़ में लगाए थे। 3 वर्ष पश्चात् अब वृक्षों में फल लगने लगे हैं। 

वही वर्तमान में जामुन की फसल कटाई आरम्भ हो गई है। अब यह फल पुणे के फल बाजार में 450 रुपए प्रति किलो की कीमत में मिल रहे हैं। इस सिलसिले में किसान लालगे ने बताया, उनके पास 23 एकड़ खेती है, जिसमें वह अनार तथा अंगूर की फसल बोते हैं। लेकिन अनार पर हाल ही में कई बीमारियों का प्रादुर्भाव रहा है तथा अंगूर के बाग में खराब मौसम की वजह से हानि हो रही है।

उन्होंने इसके विकल्प के रूप में ही ओडिशा से सफेद जामुन के 300 पौधे लाकर लगाए। अब उन्हें अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। किसान भारत का कहना है कि यह फसल कम पानी तथा कम लागत में उगाई गई है तथा उन्हें भरोसा है कि इससे उन्हें अच्छी उपज तथा फायदा प्राप्त होगा। दरअसल, सामान्य रूप से जामुन खाने से आपकी जीभ का रंग बैंगनी होता है। अब इसमें सफेद जामुन का रंग प्राप्त हो रहा है। स्वाद एवं आकार में आम जामुन जैसे ही नजर आने वाले सफेद जामुन में औषधि गुणधर्म अधिक होने की जानकारी पर्यावरण एक्सपर्ट्स दे रहे हैं, इसलिए इसकी मांग अब बढ़ रही है। 

भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक हितों का बड़ा अभिसरण है: राजनाथ सिंह

इन लोगों को नहीं मिलेगा सरकार से रुपया, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

भारत और ब्रिटैन में होगा 1 अरब पाउंड का समझौता, मुलाकात के बाद ऐलान करेंगे मोदी और जॉनसन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -