पिटाई के बाद नाबालिग लड़की के मुंह में डाल दी जलती लकड़ी, चौंकाने वाला है मामला
पिटाई के बाद नाबालिग लड़की के मुंह में डाल दी जलती लकड़ी, चौंकाने वाला है मामला
Share:

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक आश्रम में 13 वर्षीय एक लड़की की पिटाई करने के पश्चात् उसके मुंह में लकड़ी का जलता हुआ टुकड़ा ठूंस दिया गया, जिससे वह गंभीर तौर पर चोटिल हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां वह चिकित्सकों की निगरानी में है। 

शुक्रवार को एक पुलिस अफसर अजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बागबाहरा पुलिस थाना क्षेत्र के पटेरापाली गांव में जय गुरुदेव मानस आश्रम में 24 फरवरी को हुए अपराध में कथित संलिप्तता के लिए गुरुवार को 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सोनू पटेल, भोज साहू एवं राकेश दीवान के तौर पर हुई है। पुलिस अफसर ने बताया कि पीड़िता के भाई ने 28 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में आश्रम के संचालक और प्रधान गुरु भी सम्मिलित हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र के रहने वाले बच्ची को झाड़-फूंक के माध्यम से किसी मानसिक बीमारी के उपचार के लिए आश्रम लाया गया था।

उन्होंने बताया कि जब लड़की का भाई उसे आश्रम में छोड़कर घर लौट आया तो तीन सेवादारों ने भोग लगाने को लेकर हुई बहस के पश्चात् लड़की की पिटाई की। तीनों ने उसके मुंह में जलती लकड़ी का टुकड़ा घुसा दिया, जिससे वह गंभीर तौर पर झुलस गई। उन्होंने उसके घरवालों को धमकी दी कि वह इस मामले की शिकायत किसी से न करें। पीड़िता के भाई ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों लोगों ने किशोरी पर भोग में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। आश्रम के संचालक और प्रधान गुरु समेत 3 व्यक्तियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 294 (अश्लील कृत्य), 506 (आपराधिक धमकी) एवं 34 (साझा इरादा), 201 (सबूतों को मिटाने) के तहत FIR दर्ज की गई है। त्रिपाठी ने कहा कि लड़की को पहले बागबाहरा के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था और फिर रायपुर के आरंग में एक चिकित्सालय में शिफ्ट कर दिया गया था। हमें पता चला है कि बहुत से लोग आश्रम में 'झाड़-फूंक' और इस प्रकार के उपचार के लिए आते हैं। पुलिस अफसर ने कहा कि महासमुंद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने उन आश्रमों का निरीक्षण करने का आदेश दिया है जहां इस प्रकार से उपचार किया जा रहा है, जबकि राज्य के राजस्व विभाग ने आश्रम, उसकी जमीन एवं अन्य परिचालन विवरण के बारे में विवरण मांगा है।

युवती के साथ पार हुई हैवानियत की हदें, कहानी सुन काँप जाएंगे आप

यूपी को राजधानी ट्रेन के बाद अब मिली राजधानी बस की सौगात, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

सुधाकर सिंह ने फिर बोला CM नीतीश पर हमला, कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -