'अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी BSP', मायावती ने किया बड़ा ऐलान
'अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी BSP', मायावती ने किया बड़ा ऐलान
Share:

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी पंजाब एवं हरियाणा में क्षेत्रिय दलों के साथ कुछ शर्तों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी तो वहीं राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में बसपा अकेले ही मैदान में उतरेगी। इसके साथ साथ ही मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव अपनी दम पर लड़ेगी। मायावती ने आगे कहा कि एक ओर सत्ता पक्ष फिर से अपनी सरकार बनाने की दलीले दे रहा है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी गठबंधन के सहारे सत्ता में आने के सपने देख रही है। दोनों ही गठबंधन सरकार में आने के लिए अपने-अपने दावे ठोक रहे हैं। मगर जिन व्यक्तियों ने पहले जो वादे किये थे, वो खोखले साबित हुए। 

मायावती ने कहा कि क्षेत्रीय दलों को यदि साथ आना है तो उसके लिए शर्त यह है कि उनका NDA एवं बदले गए यूपीए से भी कोई संबंध नहीं होना चाहिए। बसपा को भी सत्ता पर आसीन होने का मौका प्राप्त हो सकता है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर बहुजन समाज पार्टी को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना जैसे प्रदेशों में अकेले चुनाव लड़कर दमखम दिखाना है। भाजपा 300 से अधिक सीटें लाने की बातें कर रही है, मगर उनकी बातों में भी कथनी और करनी का अंतर है। उनकी कथनी-करनी में कांग्रेस की भांति ही विशेष परिवर्तन नहीं आता है। सत्ता में रहने के चलते इनके दावे भी खोखले ही साबित होते रहे है। इससे पहले मायवती ने समान नागरिक संहिता को लेकर भी अपना रुख स्प्षट किया था। 

मायावती ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता के विरोध में नहीं है। लेकिन संविधान इसे थोपने का समर्थन नहीं करता है। मायावती ने आगे कहा था कि भाजपा को UCC से जुड़े सभी आयामों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा था कि हमारी पार्टी UCC लागू करने के खिलाफ नहीं है। UCC लागू करने के भाजपा मॉडल पर हमारी असहमति है। आगे उन्होंने कहा था कि ये बात भी सोचने वाली है कि यदि हर धर्म के मानने वाले एक समान कानून लागू होता है तो इससे देश कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत ही होगा। साथ ही लोगों में आपसी सद्भाव भी पैदा होगा। यह बात भी कहीं हद तक सही है। इसे ध्यान में रखते हुए ही भारतीय संविधान की धारा 14 में UCC को बनाने का जिक्र किया गया है।

CM शिवराज के रोड शो से पहले अफसरों ने ढका आदिवासी का घर, महिला ने रोका तो दिया ये जवाब

नए विपक्षी गठबंधन पर बोले शशि थरूर- 'NDA की लगेगी लंका, बजेगा अब INDIA का डंका'

खरगे ने उड़ाया NDA बैठक का मजाक, PM मोदी ने दिया करारा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -