नशे की तस्करी के आरोप में BSF का कांस्टेबल हुआ गिरफ्तार
नशे की तस्करी के आरोप में BSF का कांस्टेबल हुआ गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली : क्या हो जब देश की सीमा की सुरक्षा में लगे जवान ही अपराध में लीन हो जाए। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल को शनिवार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वो 3 तस्करों की पाकिस्तान से नशीली पदार्थों व अन्य वस्तुओं की तस्करी में मदद करता था। अधिकारियों ने बताया कि 52वीं बटालियन के कांस्टेबल अनिल कुमार को सीमा पार से कथित तस्करी गतिविधियों में संलिप्त होने के मामले में गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।

कुमार गंगानगर में भारत-पाक सीमा पर तैनात था। एक आरोपी गुरजंत सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसकी पत्नी के पास से बड़ी मात्रा में कैश भी बरामद किया गया। सूत्रों के अनुसार, कांस्टेबल मैसेज, सोशल साइट्स और व्हाट्सएप के जरिए कांटैक्ट करता था। इसके लिए वो 40-50 हजार तक की रकम एक डिलीवरी के लिए वसूलता था।

जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उसके पास से पाकिस्तानी सिम कार्ड, हथियार व 31 मोबाइल फोन बरामद हुए है। गुरजंत ने पाक में बैठे इम्तियाज को करीब 250 कॉल कर चुका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -