ब्रसेल्स हमले में पुलिस ने एक को मारा, एक गिरफ्तार
ब्रसेल्स हमले में पुलिस ने एक को मारा, एक गिरफ्तार
Share:

ब्रसेल्स : बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हुए आतंकी घटना के एक संदिग्ध को पुलिस ने मार गिराया व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पैर में जख्म होने के कारण वह पुलिस की पकड़ में आया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 लोगों को हिरासत में लिया है। लेकिन एयरपोर्ट व मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए चेहरे अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि पेरिस और ब्रसेल्स को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क को नष्ट किया जा रहा है। जांचकर्ता ब्रसेल्स के एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर पर बम ब्लास्ट करने वाले और पिछले नवंबर में हुए पेरिस अटैक से जुड़े एक यूरोपीय जिहादी ग्रुप और फ्रांस में आतंकी हमले की साजिश रचने वाले गिरोह से संबंधित कई साक्ष्य ढुंढे है। इसके बाद ही छापेमारी कर इन संदिग्धों को पकड़ा गया।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ब्रसेल्स अटैक में दो अमेरिकी नागरिक भी मारे गए है। विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि वो बेल्जियम के लोगों के साथ है। उधर फ्रांसीसी पुलिस ने 34 साल के रेदा क्रिकेट को गिरफ्तार किया है, उसके घर से छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। रेदा पेरिस हमले के मास्टरमाइंड सालेह अब्दुलहमीद अबाउद के साथ ही बेल्जियम में सजा काट चुका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -