भाभी पर बिगड़ी देवर की नियत, बिच में आई माँ पर किया जानलेवा हमला
भाभी पर बिगड़ी देवर की नियत, बिच में आई माँ पर किया जानलेवा हमला
Share:

दमोह। शहर में भाभी से छेड़छाड़ पर विरोध करने सें माँ पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। एक युवक अपनी सगी भाभी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, जिसका विरोध युवक की माँ ने किया तो, उसने अपनी ही माँ पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया। 

हिंडोरिया थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा बताया गया की मंझला लड़का अपनी बड़ी भाभी से छेड़छाड़ करता था। जिससे परेशान होकर महिला (लड़के की भाभी) ने इसकी शिकायत अपनी सास से की। जब मां ने अपने बेटे को इस बात के लिए मना किया, तो उसने माँ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इस हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तुरंत जिला अस्पताल (District Hospital) में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

1 हफ्ते तक बंद रहेगा 'महाकाल मंदिर', जानिए क्यों?

पीएम मोदी की प्रेस वार्ता से ठीक पहले कोरोना संक्रमित पाए गए नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार

इंदौर हादसे पर कमलनाथ की सियासत, बोले- 'हमारी सरकार आई तो...'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -