साली के प्यार में पागल हुआ जीजा, उठा लिया ये खौफनाक कदम
साली के प्यार में पागल हुआ जीजा, उठा लिया ये खौफनाक कदम
Share:

धनबाद: झारखंड के धनबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ साली के प्यार में पागल एक व्यक्ति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने अपनी पत्नी एवं सास पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें उसकी बीवी की जान चली गई, जबकि सास गंभीर तौर पर घायल हो गई है, उसका इलाज चल रहा है।

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र महाबीर नगर में अनिल डोम का बीते चार वर्षों से उसकी साली से लव अफेयर चल रहा था। उसकी पत्नी और सास इसका विरोध करती थी, मगर अनिल किसी भी हाल में साली को नहीं छोड़ना चाहता था। वो अक्सर परिवार के साथ मारपीट करता था। 8 जनवरी को वो शराब के नशे में घर पहुंचा तथा बीवी के साथ मारपीट करने लगा। बीच बचाव के लिए उसकी सास आई तो अनिल ने चाकू निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों महिलाएं गंभीर तौर पर चोटिल हो गईं। आनन-फानन उन्हें चिकित्सालय ले जाया, जहां अनिल की पत्नी ने दम तोड़ दिया। खबर प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

वही इस मामले में धनबाद डीएसपी अरविंद बिन्हा ने बताया कि अनिल अपनी साली से प्यार करता था। विरोध करने पर उसने पत्नी और सास पर हमला किया। इसमें उसकी बीवी की मौत हो गई। तत्पश्चात, वो घर से भाग गया था। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई थी, जिसने उसे पकड़ लिया है। अपराधी को जेल भेज दिया गया है। अपराधी ने कबूल किया है कि वो अपनी साली से प्यार करता था। पत्नी एवं सास सब कुछ जानती थी। इसी को लेकर घर में हुए झगडे में आवेश में आकर उसने क़त्ल कर दिया। उसे इसका पछतावा है।

जरा सी बात पर सनकी ने घोंप दिया दो लोगों को चाकू, मचा हड़कंप

बीवी की बेरुखी से परेशान हुआ पति, उठा लिया ये खौफनाक कदम

यशोदा की हत्या पर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा, परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -