बहन संग भाई ने मंदिर में रचाई शादी, मचा जमकर हंगामा
बहन संग भाई ने मंदिर में रचाई शादी, मचा जमकर हंगामा
Share:

धनबाद: झारखंड के धनबाद से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई। यहां भाई-बहन ने आपस में शादी रचा ली। इस शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है। प्राप्त खबर के अनुसार, कपल आपस में मौसेरे भाई-बहन लगते हैं। मामला धनबाद के तोपचांती थाना इलाके का है जहां खेशमी दुर्गा मंदिर में शनिवार को मौसेरे भाई-बहन की शादी करा दी गई। जबकि लड़की नाबालिग है तथा युवक बालिग है। दोनों की शादी दोनों के परिजनों की उपस्थिति में हुई।

प्राप्त खबर के मुताबिक, युवक दीपक भारती अयोध्या में रहता है तथा नाबालिग तोपचांची के तांतरी की रहने वाली है। दोनों आपस में मौसेरे भाई-बहन हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। कुछ दिन पहले नाबालिग घर से निकली तथा फिर वापस घर नहीं लौटी। शिकायत घरवालों ने तोपचांची थाने में की। पुलिस छानबीन कर रही थी। 

वही इसी बीच पता चला कि दोनों अपने मौसेरे भाई के पास आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हैं। घरवालों के दबाव में युवती युवक के साथ गोमो पहुंची। घरवालों ने बहुत समझाने की कोशिश की। मगर दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े थे। तत्पश्चात, दोनो के परिजनों ने दोनों का विवाह खेशमी दुर्गा मंडप में करा दिया। मामले में तोपचांची पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने लहराया तिरंगा, लगाए 'भारत माता की जय' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे

उत्तराखंड में बंद हुई 211 सड़कें, फंसे कई यात्री

'राक्षसी प्रवृत्ति के हैं भाजपा को वोट देने वाले लोग, मैं उन्हें श्राप देता हूँ...', कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बिगड़े बोल, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -