अब कंगना रनौत का घर भी तोड़ेगी BMC ! पहले दफ्तर पर चलाया था बुलडोज़र
अब कंगना रनौत का घर भी तोड़ेगी BMC ! पहले दफ्तर पर चलाया था बुलडोज़र
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के मणिकर्णिका दफ्तर पर हाल ही में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बुल्डोजर चलाया है। हालांकि कंगना रनौत ने अदालत से इस मामले पर स्टे ले लिया था और अगली सुनवाई 22 सिंतबर तक के लिए स्थगित कर दी गई थी, फिर भी BMC ने कंगना का दफ्तर तोड़ डाला। अब खबरें हैं कि BMC कंगना रनौत के खार स्थित घर पर भी बुल्डोजर चलाने की फ़िराक़ में है।

खबरों के अनुसार, BMC ने रविवार को कंगना के मुंबई स्थित आवास को लेकर एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उनके खार स्थित घर को गैरकानूनी निर्माण करार दिया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि एक्ट्रेस के घर में गलत तरीके से परिवर्तन किया गया है। इसमें नियमों का उल्लंघन किया गया है। बता दें कि दो वर्ष पूर्व भी मुंबई महानगर पालिका ने बॉलीवुड अभिनेत्री को एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में कहा गया था कि घर में अवैध तरीके से बदलाव किया गया है। तब उस वक़्त अभिनेत्री ने सिटी सिविल कोर्ट में जाकर स्टे ऑर्डर ले लिया था।

इसी के चलते बीएमसी ने कैविएट फाइल किया जिसमें उनकी ओर से कहा गया कि, 'स्टे ऑर्डर को रद्द किया जाए और हमें घर तोड़ने की अनुमति दी जाए।' खार इलाके में कंगना रनौत का आवास डीबी ब्रिज नाम की ईमारत में पांचवी मंजिल पर है। इसमें आठ जगह पर बदलाव किए गए हैं। नोटिस में छज्जा और बालकनी में अवैध तरीके से निर्माण की बात कही गई है। किचन के एरिया में किए गए बदलाव को भी अवैध बताया गया है।

मुंबई के बाद बुढ़ाना जाकर नवाजुद्दीन की पत्नी ने दर्ज कराया अपना बयान

आज मिल सकती है रिया को जेल से बेल, हाईकोर्ट जाएंगे वकील!

मनाली जाते-जाते फिर मुंबई को POK कह गईं कंगना, महाराष्ट्र सरकार पर भी साधा निशाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -