घूसखोर जनप्रतिनिधि का हुआ पर्दाफाश, इस कारण धराया नवनिर्वाचित सरपंच
घूसखोर जनप्रतिनिधि का हुआ पर्दाफाश, इस कारण धराया नवनिर्वाचित सरपंच
Share:

सिवनी/ब्यूरो। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा घूसखोर जन प्रतिनिधियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में लोकायुक्त पुलिस ने एक नव निर्वाचित सरपंच को 15 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मामला सिवनी जिले के घंसौर का बताया गया है। 

ग्राम पंचायत सुचानमेटा का निर्वाचित सरपंच शिवकुमार उइके को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी सरपंच ने फरयादी मुकेश गोल्हानी से ईंट प्लांट लगाने के लिए एनओसी देने की एवज में रिश्वत मांगी थी। यह कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने की है।

चार मासूमों की मौत 

उज्जैन के पास नागदा में सुबह 7 बजे भीषण हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी ट्रैक्स तूफान गाड़ी को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई। 11 बच्चे गंभीर घायल हैं। एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण घायलों को बस में नीचे लेटाकर अस्पताल पहुंचा गया। तीन बच्चों को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज चार अस्पतालों में जारी है। ट्रैक्स में सवार 12 बच्चे नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के थे। हादसा उन्हेल-नागदा मार्ग पर हुआ। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट के दौरान ट्रैक्स में 15 बच्चे सवार थे। ये सभी बच्चे 5वीं से 7वीं क्लास के हैं, जिनकी उम्र 5 से 15 साल के बीच है। घायलों का इलाज उज्जैन के ऑर्थो, संजीवनी, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल और नागदा में चल रहा है। प्रशासन बच्चों के किए जा रहे इलाज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इन बच्चों की हुई मौत 
भाव्यांश पिता सतीश जैन (13) निवासी उन्हेल, सुमित (18) पिता सुरेश, उमा (15) पिता ईश्वरलाल धाकड़ निवासी उन्हेल, इनाया पिता रमेश नन्देदा (6) निवासी उन्हेल​​​​

स्कूली वाहन और ट्रक की जोरदार टक्‍कर, दो बच्चों की मौत और कई घायल

आज निकलेगी बाबा महाकाल की अंतिम शाहीसवारी, इन मार्गो पर होंगे बाबा के दर्शन

महाकाल की थाली: ट्रेंड हो रहा 'ऋतिक रोशन माफ़ी मांग', विक्रम वेधा का हो रहा बायकॉट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -