आरक्षण का चक्रानुक्रम (रोटेशन) में होगा बदला, बढ़ेगी वार्डो की संख्या
आरक्षण का चक्रानुक्रम (रोटेशन) में होगा बदला, बढ़ेगी वार्डो की संख्या
Share:

दरभंगा: जिले के नगर निकाय के चुनाव पंचायत की तरह आरक्षण का चक्रानुक्रम (रोटेशन) बदलने की तैयारी की जा रही है. 2011 के जनगणना को मानक मान नये सिरे से परिसीमन किया जायेगा, जिससे एक वार्ड बढ़ेगा.

इस समय के आरक्षण स्वरुप को 2017 के चुनाव में बदल दिया जायेगा. वर्ष 2011 की जनगणना में जनसंख्या 2,94,116 बताया गया. 2017 में होने वाले चुनाव में वर्ष 2011 की जनगणना को मानक मान नगर निगम क्षेत्र में नये सिरे से परिसीमन किया जायेगा. जिसमें एक वार्ड की वृद्धि होगी.

 नगरपालिका अधिनियम की धारा 13 के अनुसार वार्ड निर्धारण में दो से पांच लाख की जनसंख्या पर न्यूनतम 45 वार्ड व दो लाख के ऊपर 25 हजार की आबादी पर एक वार्ड का निर्धारण होना है. इसमें अधिकतम वार्डों की संख्या 57 निर्धारित की गयी है. नये परिसीमन में 2011 की जनसंख्या 2,94,116 को मानक मान एक वार्ड की वृद्धि हो जायेगी और संख्या बढ़ कर 49 हो जायेगा. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -