श्रीदेवी संग शादी को लेकर बोनी कूपर ने खोला चौंकाने वाला राज
श्रीदेवी संग शादी को लेकर बोनी कूपर ने खोला चौंकाने वाला राज
Share:

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर को मलाल है कि जब जीवन में चीजें ठीक हुईं तो श्रीदेवी उनका साथ छोड़कर चली गईं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के चलते श्रीदेवी को याद करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। चर्चा के चलते बोनी ने अपनी शादी से जुड़ा एक राज भी खोला। उन्होंने बताया कि लोगों को लगता है कि श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। हालांकि ऐसा नहीं था। दरअसल, दोनों ने शादी पहले कर ली थी तथा इसका ऐलान बाद में किया। तब तक श्रीदेवी प्रेग्नेंट दिखने लगी थीं। बोनी ने पूरा किस्सा बताया।

बोनी कपूर अपनी दूसरी शादी के बारे में भी बोले, मेरी दूसरी शादी, श्रीदेवी के साथ मेरी शादी शिरडी में हुई थी। हमने 2 जून को शादी की थी। हमने वहां एक रात भी गुजारी। जनवरी में जब श्री की प्रेग्नेंसी दिखने लगी तब हमारे पास कोई और ऑप्शन नहीं था तो हमने सबके सामने शादी की। हमारी शादी 2 जून 1996 को हुई थी। मगर लोगों की नजर में शादी 1997 जनवरी को हुई। इसी कारण से कुछ लोग बोलते हैं कि जाह्नवी शादी से पहले की बच्ची है वगैरह...।

बोनी कपूर ने बताया कि उनका पूरा परिवार धार्मिक है। वह कहते हैं, चाहे श्रीदेवी हो या सुनीता (अनिल कपूर की पत्नी) या मेरी बेटी जाह्नवी, हम सब धार्मिक हैं। जाह्नवी प्रत्येक 3 महीने में तिरुपति जाती है। मेरी पत्नी श्रीदेवी अपने हर जन्मदिन पर पैदल तिरुपति जाती थी। मैं जब परेशानी में होता तो वह नंगे पैर सिद्धिविनायक जाती थी। श्रीदेवी को अपने चेन्नई वाले घर से बहुत लगाव था। इंटरव्यू के चलते उन्होंने बताया कि वहां जाकर आज भी उन्हें ऐसा लगता है कि श्रीदेवी उनके साथ हैं। बोनी कहते हैं कि वहां उन्हें सब अभी तक याद आता है कि कैसे वहां बैठकर पहली बार श्रीदेवी को देख रहे थे। चेन्नई वाले घर में उन्हें श्रीदेवी की वाइब फील होती है। 

ऐश्वर्या राय की कातिलाना अदाओं ने एक बार किया फैंस को घायल, दिल थामकर देंखे ये VIDEO

तो इस कारण हुई थी श्रीदेवी की मौत! 5 साल बाद बोनी कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के कैरेक्टर का कोई नाम नहीं था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -