तो इस कारण हुई थी श्रीदेवी की मौत! 5 साल बाद बोनी कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
तो इस कारण हुई थी श्रीदेवी की मौत! 5 साल बाद बोनी कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु कैसे हुई? दुबई में अचानक ऐसा क्या हुआ जिससे उनका निधन हो गया? यह बताया गया था कि बाथटब में डूबने के कारण उनकी मृत्यु हो गई, लेकिन प्रशंसकों ने कभी भी इस स्पष्टीकरण को स्वीकार नहीं किया। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके परिवार से कोई भी इस बारे में बात करने को तैयार नहीं था। हालांकि, पहली बार श्रीदेवी के फिल्म प्रोड्यूसर पति बोनी कपूर ने सच्चाई का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि घटना कैसे सामने आई और उनकी मौत के पीछे की असली वजह क्या थी।

अपने एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने सभी मुद्दों पर खुलकर बात की तथा बताया कि उस रात आखिर हुआ क्या था? बोनी ने बताया कि वो आज भी श्रीदेवी को बेहद मिस करते हैं, क्योंकि वो उन मोमेंट्स को देखने के लिए आज नहीं हैं, जो वो हमेशा से चाहती थीं। उनके बोलने पर ही बोनी ने रीजनल सिनेमा में कदम रखा। बेटी जाह्नवी कपूर की सक्सेस, छोटी बेटी खुशी कपूर का डेब्यू।।।बोनी ने बताया कि ये सब उन्हीं का सपना था। बोनी ने कहा- मेरी निरंतर 6 फिल्में साउथ में रिलीज हुई है, सब हिट हुई हैं। मगर ये सक्सेस देखने के लिए श्री का यहां ना होना बहुत खलता है। इसलिए मैंने उनकी ये फोटो यहां लगाई है, लगता है वो यहीं हैं। 

बोनी ने कहा- उनपर शेप में रहने का जुनून सवार होता था। उन्हें अच्छा दिखने की चाहत थी। वो चाहती थीं कि हमेशा शेप में रहें। चाहे ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन, वो अच्छी नजर आती थीं। तथा वो हमेशा अच्छा दिखना चाहती थीं। इसके लिए वो अक्सर अपने आपको भूखा रखती थीं। वो कई बार क्रैश डाइट किया करती थीं। नमक तक नहीं खाती थीं। उस समय भी वो डाइट पर थीं। जब से उनकी मुझसे शादी हुई थी, तब से उन्हें कुछ अवसरों पर ब्लैकआउट की समस्या हुई तथा डॉक्टर कहते रहे कि आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है। आप नमक खाया करें। चाहे वो सलाद पर हल्का सा छिड़क कर ही सही पर खाएं जरूर। मगर वो किसी की नहीं सुनती थीं। 

आगे बोनी ने कहा- ये एक स्वभाविक मौत नहीं थी। यह एक एक्सीडेंटल मौत थी। मैंने इसके बारे में कुछ भी ना बोलने का फैसला किया था क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी, तो मैंने तकरीबन 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी। क्योंकि पुलिस अफसरों ने कहा कि हमें ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि भारतीय मीडिया का बहुत दबाव था और उन्हें पता चला कि इसमें कोई बेईमानी नहीं थी। वहां कुछ भी गलत नहीं हुआ था। मैं सभी टेस्ट्स से गुजरा, जिसमें लाई डिटेक्टर टेस्ट और अन्य सभी चीजें शामिल थीं और फिर, जाहिर है, जो रिपोर्ट आई उसमें साफ तौर से कहा गया कि यह एक्सीडेंटल डेथ थी।

इसी के साथ बोनी कपूर ने ये भी बताया कि श्रीदेवी के फ्यूनरल पर उनके को-एक्टर नागार्जुन जब आए तो उन्होंने भी एक इंसीडेंट साझा किया। उन्होंने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण था। बाद में जब उनका निधन हो गया। नागार्जुन अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए घर आए थे तथा उन्होंने मुझे बताया कि उनकी एक फिल्म के चलते, वह फिर से क्रैश डाइट पर थीं और इसी प्रकार वह बाथरूम में गिर गईं और उनके दांत टूट गए थे। ये शायद डेस्टीनी ही थी। दुर्भाग्य से, उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और यह कभी नहीं सोचा कि घटना इस हद तक गंभीर हो सकती है। बोनी ने बताया कि जब उन्हें श्रीदेवी के इस जुनून के बारे में पता चला तो कई बार उन्होंने स्वयं प्रयास किया पत्नी को समझाने का। यहां तक कि चिकित्सकों से भी बुलवाया कि वो खाने में नमक लें। मगर कोई फायदा नहीं हुआ। वो कई बार डिनर ऑर्डर करते हुए बिना नमक चीनी का खाना मंगवाती थीं। उन्हें लगता था कि नमक खाने से आपके डबल चिन हो जाते हैं। बता दे कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था। 

'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के कैरेक्टर का कोई नाम नहीं था

जानिए क्यों 'फंटूश' से हुई थी चेतन आनंद की विदाईबॉलीवुड गाना जिसने हॉलीवुड में बनाई अपनी जगह

तेलुगु स्टार श्रीहरि ने एंट्री लेते ही कह दिया बॉलीवुड को अलविदा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -