नाइजीरिया में बम विस्फोट से 50 की मौत
नाइजीरिया में बम विस्फोट से 50 की मौत
Share:

कानो : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में गोंबे के एक बाजार में बम विस्फोट होने से करीब 50 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मामले में बताया गया है कि घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विस्फोट होने के बाद लोग बदहवास से यहां वहां भागने लगे। बताया जाता है कि बाजार में लोगों की भारी भीड़ थी और लोग ईद से पहले खरीदी कर रहे थे। ऐसे में हमलावरों ने इन लोगों को अपना निशाना बनाया और भीड़ के बीच दहशत फैलाने का प्रयास किया। 

मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर जब विस्फोट हुआ तो लोग बदहवास से यहां वहां दौड़ने लगे। इस दौरान मौके पर चीख पुकार मचने लगी। यही नहीं घायल कराहते हुए क्षेत्र में गिर गए कुछ लोगों ने खुद ही अपने आप को जैसे तैसे संभाला और मदद की गुहार लगाने लगे। बताया जा रहा है कि विस्फोट दो बार हुआ पहला विस्फोट जूते की दुकान के पीछे हुआ और दूसरा विस्फोट एक अन्य कारोबारी की दुकान पर हुआ। इससे मौतों का आंकड़ा और बढ़ गया। दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और सामान यहां वहां बिखर गया। मामले में पुलिस और अन्य जांच अधिकारियों द्वारा मामले को लेकर जांच की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -