2019 की इन फिल्मो और वेब सीरीज़ के बारे में विकीपीडिया पर खोज-खोज़कर पढ़ा
2019 की इन फिल्मो और वेब सीरीज़ के बारे में विकीपीडिया पर खोज-खोज़कर पढ़ा
Share:

वर्ष 2019 अलविदा कहने को तैयार है। ऐसे में सालभर का लेखा-जोखा भी सामने आ रहा है। विकीपीडिया ने भी अपनी लिस्ट जारी की है। विकीपीडिया ने आर्टिकल जारी कर बताया है कि इस साल किन-किन आर्टिकल को खू़ब पढ़ा गया था। इस मामले में मार्वेल की फ़िल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम्स' टॉप पर रही। इसके साथ टॉप-25 में 'लिस्ट ऑफ़ बॉलीवुड फ़िल्म 2019' ने भी जगह बनाई है। विकीपीडिया पर 1 करोड़ 14 लाख लोगों ने बॉलीवुड फ़िल्म को बारे में पढ़ा। लोगों साल 2019 में जो फ़िल्में आई, उनके बारे में पढ़ा। इस आर्टिकल में महीने दर महीने रिलीज़ हुई फ़िल्मों की लिस्ट दी गई है। 

इसके साथ उनके बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन की जानकारी दी गई है। वहीं, आर्टिकल के शुरुआत में बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के आधार पर टॉप-10 फ़िल्मों की लिस्ट भी दी गई है। इस लिस्ट में टॉप पर रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म 'वॉर' है और 10वें नंबर पर 'सुपर 30' मौजूद है।इसके अलावा विकीपीडिया ने जो लिस्ट जारी की उसमें टॉप पढ़े जाने वाला आर्टिकल है 'एवेंजर्स: एंडगेम्स'। इस फ़िल्म के बारे में 4 करोड़ 38 लाख लोगों ने पढ़ा। मार्वेल की इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर भी खू़ब दर्शक मिले थे। इसके अलावा, इस लिस्ट में चेर्नोबेल डिजास्टर भी मौजूद रहा। इसको लेकर इस साल एक एचबीओ की सीरीज़ आई थी, जिसे भारत में हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया।

इन सबके साथ इस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों की लिस्ट के बारे में भी लोगों ने पढ़ा। इस साल सबसे ज्याद कमाई करने वाले मामले में 'एवेंजर्स: एंडगेम्स' टॉप है। वहीं, विकीपीडिया की लिस्ट में सातवें नंबर पर टॉड फिलिप्स की 'जोकर' रही है। 'जोकर' ने भी इस साल ख़ूब सुर्खियां और तालियां बटोरी। वहीं, मोस्ट पापुलर लिस्ट में 'गेम ऑफ़ थ्रोन्स' और' गेम ऑफ थ्रोन्स (सीजन 8)'  मौजूद रहा है ।  इस साल के शुरुआत में एचबीओ पर  इस सीरीज़ आखिरी सीज़न प्रसारित किया गया था।

ये टॉप- 25 की लिस्ट

1. Avengers: Endgame

2. Deaths in 2019

3. Ted Bundy

4. Freddie Mercury

5. Chernobyl disaster

6. List of highest-grossing films

7. Joker (2019 film)

8. List of Marvel Cinematic Universe films

9. Billie Eilish

10. Keanu Reeves

11. Jeffrey Epstein

12. Game of Thrones (season 8)

13. Captain Marvel (film)

14. Game of Thrones

15. Elizabeth II

16. List of Bollywood films of 2019

17. United States

18. Donald Trump

19. Spider-Man: Far From Home

20. Once Upon a Time in Hollywood

21. YouTube

22. 2019 in film

23. Nipsey Hussle

24. Jason Momoa

25. Alexandria Ocasio-Cortez

बॉलीवुड का यह कपल निकला नया साल मनाने , देखें तस्वीरें

सिद्धांत है इस एक्ट्रेस के फैन, साथ में काम करने पर कही यह बात

स्विटज़रलैंड्स पहुंचे वरुण धवन, करीना करिश्मा के साथ किया फोटो शूट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -