बड़े ही बेशर्म हैं बॉलीवुड के ये सितारे, सरेआम कर चुके हैं लिपलॉक
बड़े ही बेशर्म हैं बॉलीवुड के ये सितारे, सरेआम कर चुके हैं लिपलॉक
Share:

बॉलीवुड की दुनिया बहुत ही निराली है। यहाँ आपको वह सब कुछ देखने को मिलेगा जो आपने केवल और केवल सपने में सोचा होगा। बॉलीवुड की दुनिया बड़ी ही निराली है यहाँ कब क्या हो जाए कुछ पता नहीं चलता। बॉलीवुड को ग्लैमरस इंडस्ट्री के नाम से जाना जाता है और इस इंडस्ट्री में आपको हर तरह के लोग मिलेंगे। कुछ बड़े शर्मीले तो कुछ बड़े घमंडी, वहीँ कुछ ऐसे मिलेंगे जिन्हे किसी चीज से कोई फर्क ही नहीं पड़ता। ऐसे ही कुछ लोग यहाँ आपको ऐसे भी मिलेंगे जो सरेआम किस करने में भी नहीं शर्माते। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही कपल्स से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने सरेआम एक-दूजे को किस किया और उनका यह किस कैमरे में कैद हो गया।

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कपल्स में से एक जया बच्चन और अमिताभ बच्चन एक दूजे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों को हाथ में हाथ डाले साथ में देखा गया है। दोनों भले ही आज उम्रदराज हो चुके हों लेकिन प्यार के मामले में दोनों अब भी जवां ही है। आज भी दोनों का प्यार देखकर अच्छे-अच्छे कपल्स पीछे छूट जाते हैं। वैसे जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को भी सरेआम किस करते हुए देखा जा चुका है। दोनों ने सरेआम सभी के सामने लिपकिस किया था और उस दौरान के फोटोज आज तक वायरल होते हैं। दोनों उस दौरान जब किस कर रहे थे तो दोनों के फोटोज क्लिक कर लिए गए थे और वह तेजी से वायरल हुए थे। यह सब एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ था जो साल 2014 में हुआ था। उस दौरान जया बच्चन गुलाबी साड़ी में नजर आईं थीं, वहीँ अमिताभ ने ब्लैक पेंट-कोट पहना था। उस दौरान अमिताभ और जया काफी समय तक सुर्ख़ियों में रहे थे और दोनों को कई लोगों ने ट्रोल भी किया था।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान- बॉलीवुड में कभी एक-दूजे पर जान छिड़कने वाले ऋतिक और सुजैन को आज कौन नहीं पसंद करता। इस कपल ने कई लोगों के दिलों में जगह बनाई है, हलांकि अब यह कपल साथ नहीं है। इस कपल ने साल 2014 में तलाक ले लिया, लेकिन तलाक के बाद भी आए दिन ऋतिक और सुजैन को साथ देखा जाता है। दोनों अब अपने बच्चों के लिए एक साथ घूमते हैं और एक-दूजे से मिलते हैं। आए दिन दोनों को अपने बच्चों के साथ घूमते हुए, मूवीज देखते हुए देखा जाता है। वैसे ऋतिक और सुजैन जब शादी के रिश्ते में थे तो दोनों को एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार सरेआम किस करते हुए देखा जा चुका है। दोनों सरेआम किस करने में जरा भी नहीं शर्माते थे और आज दोनों के सरेआम किस करने वाली कई तस्वीरें हैं जो आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगी। अपनी इन फोटोज के चलते दोनों को कई लोगों ने ट्रोल भी किया था लेकिन दोनों को इससे फर्क नहीं पड़ा और दोनों उसके बाद भी सरेआम लिपलॉक करते नजर आए। उनकी एक तस्वीर जो आप देख रहे हैं यह USA की है जब एक आइस क्रीम पार्लर में दोनों एक दूजे को सरेआम लिपलॉक करते नजर आए थे।

आमिर खान और किरण राव- बॉलीवुड में अपनी दूसरी शादी के चलते काफी समय तक चर्चाओं में रहे आमिर खान अपनी दूसरी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। आए दिन आमिर को अपनी दूसरी पत्नी के साथ देखा जाता है। आमिर अपनी दूसरी पत्नी को हर पार्टी और इवेंट्स में लेकर जाते हैं और उस दौरान दोनों एक-दूजे पर प्यार बरसाने में भी पीछे नहीं रहते हैं। आमिर और किरण को भी कई बार लिपलॉक करते हुए देखा जा चुका है। बर्थडे सेलेब्रशन के दौरान तो दोनों अक्सर ही लिपलॉक करते हुए मिल जाते हैं। वैसे यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह साल 2018 की है। उस दौरान आमिर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे थे और वह राजस्थान में थे। वहीं उन्होंने सभी के सामने केक काटने के बाद अपनी पत्नी किरण को लिपलॉक किया था। उस दौरान दोनों के फोटोज काफी तेजी से सुर्ख़ियों में आए थे और दोनों को खूब पसंद भी किया गया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास- प्रियंका चोपड़ा को लोग देसी गर्ल के नाम से जानते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंडस्ट्री में बेहतरीन जगह बनाई है और जब से उन्होंने निक जोनास से शादी की है तब से तो वह और सुर्ख़ियों में रहती हैं। जब से निक के साथ प्रियंका चोपड़ा का नाम जुड़ा था तभी से वह सुर्ख़ियों में रहने लगी थीं और निक भी उनके साथ चर्चाओं में आ गए थे। वैसे निक और प्रियंका की शादी साल 2018 में हुई थी और उसी दौरान उन्हें सरेआम लिपलॉक करते हुए देखा गया था। शादी के बाद कार पार्किंग एरिया में प्रियंका निक को सरेआम किस करते हुए नजर आईं थीं और उस दौरान के फोटोज काफी तेजी से वायरल हुए थे। वैसे अपनी शादी के दौरान भी प्रियंका ने निक को सभी के सामने लिपलॉक किया था और उस दौरान के फोटोज भी काफी तेजी से वायरल हुए थे। प्रियंका एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार निक को सरेआम किस करते हुए नजर आ चुकीं हैं। कभी निक के कंसर्ट में तो कभी हॉलीडेज पर।

जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर- टीवी इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन काम के लिए मशहूर होने वाली जेनिफर विंगेट को आज कौन नहीं जानता। वहीँ अगर करण सिंह ग्रोवर के बारे में बात करें तो वह टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में मशहूर हैं। वैसे यह कपल अब कपल नहीं रहा। जी दरअसल दोनों एक-दूजे को तलाक दे चुके हैं और अब करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बासु से शादी कर ली है। वैसे जेनिफर और करण सिंह ग्रोवर को भी सरेआम किस करते हुए देखा जा चुका है। दोनों एक-दूजे को किस करने में जरा भी नहीं हिचकिचाए। फिलहाल जो तस्वीर आप देख रहे हैं वह दोनों की शादी की दूसरी सालगिरह की है जब दोनों ने सरेआम एक-दूजे को बाहों में भरकर किस किया था। वहीँ एक तस्वीर साल 2014 की है जब एक अवार्ड सेरेमनी के दौरान दोनों ने एक-दूजे को लिपलॉक किया था। दोनों में बहुत प्यार था लेकिन अचानक ही दोनों अलग हो गए और दोनों के इस अलगाव ने सभी को हैरान कर दिया। दोनों के अलग होने के बाद आज भी जेनिफर अकेली ही हैं।

अनुष्का और विराट- इस कपल को भी आप अच्छे से जानते होंगे। बॉलीवुड में अपने दमदार अंदाज से सभी का दिल जीतने वाली अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की है। दोनों ने बहुत ही निजी अंदाज में शादी की थी और दोनों की शादी की तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया था। दोनों के शादी के हर फोटो ने लोगो को हैरान कर डाला था। वैसे दोनों के मेहँदी से लेकर हल्दी सेरेमनी तक के फोटोज ने लोगों के दिलों को जीता था। वैसे यह कपल भी लिपलॉक करने में पीछे नहीं है। इस कपल को भी सरेआम लिपलॉक करते हुए देखा जा चुका है। दोनों का एक फोटो जो आप देख रहे हैं वह Indian Sports Honours Awards जे दौरान की है जहाँ जाने से पहले विराट ने अनुष्का को लिपलॉक किया था। उस दौरान यह फोटोज खूब वायरल हुआ था और इसे खूब पसंद भी किया गया था। वैसे इसके अलावा भी कई बार अनुष्का और विराट को सरेआम किस करते हुए देखा जा चुका है।

कहीं भस्म, कहीं जूता, कहीं बिच्छू तो कहीं जलते अंगारों से खेली जाती है होली

पत्नी और प्रेमिका के लिए गुलाम बन चुके हैं ये मशहूर सितारे, सरेआम संभालते दिखे ड्रेस

भारत की वो महिला जज, जिसने लड़कियों के साथ हुए अपराधों पर दिए 'शर्मनाक' फैसले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -