पत्नी और प्रेमिका के लिए गुलाम बन चुके हैं ये मशहूर सितारे, सरेआम संभालते दिखे ड्रेस
पत्नी और प्रेमिका के लिए गुलाम बन चुके हैं ये मशहूर सितारे, सरेआम संभालते दिखे ड्रेस
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं जो अपने बेहतरीन अंदाज के लिए मशहूर हैं। इन सेलेब्स को फैंस का बहुत प्यार मिलता है और इसी के चलते इन सेलेब्स की फ़िल्में सुपरहिट जाती हैं। आज सभी सेलेब्स के फैंस लाखों, करोड़ों में हैं। वैसे आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड कपल्स के बारे में। बॉलीवुड में कई जोड़ियां हैं, जैसे- शाहरुख़ खान-गौरी खान, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास। वैसे यह लिस्ट बड़ी लंबी है। इन सेलेब्रिटी कपल्स का प्यार देखते ही बनता है। जब भी ये कपल्स साथ में दिखते हैं तो हर कोई इन्हे देखता ही रह जाता है। ये सेलेब्स एक-दूजे पर प्यार लुटाते हुए दिखाई देते हैं। जनता के सामने भी इनका प्यार कम नहीं होता है और केयर करने के मामले में भी यह बहुत आगे रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सेलेब्रिटी कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पब्लिक प्लेस में आम जनता से लेकर फोटोग्राफर्स तक के सामने अपनी पत्नी की देखभाल करते हुए नजर आ चुके हैं। आइए बताते हैं।

रणवीर और दीपिका - कपल्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम इसी कपल का है जो अपने प्यार के लिए मशहूर है। इस कपल के चर्चे सभी जगह होते हैं। यह एक ऐसा कपल है जो अपने प्यार को दिखाने में कहीं भी पीछे नहीं है, फिर वह सोशल मीडिया हो या पब्लिक प्लेस। इस कपल को एयरपोर्ट पर भी प्यारभरे अंदाज में देखा जा सकता है। यह कपल अपनी तस्वीरों से, अपने वीडियो से सभी जगह छाया रहता है और इस कपल की तारीफें करते कोई नहीं थकता। वैसे रणवीर और दीपिका की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों ने शादी के बाद से एक-दूजे पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया और आज तक दोनों के फोटोज में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आती है। वैसे रणवीर कई बार दीपिका की देखभाल करते हुए नजर आ चुके हैं। जब दोनों ने बेंगलुरु में अपनी शादी का रिशेप्सन दिया था उस दौरान दीपिका गोल्डन साड़ी में नजर आईं थीं और रणवीर ब्लैक कुर्ते में। उस समय कपल जब फोटोग्राफर्स को पोज दे रहा था तो रणवीर दीपिका की साड़ी को संभालते हुए नजर आए थे और उनका यह अंदाज उन्हें केयरिंग हस्बैंड बना रहा था। वैसे इसके अलावा IIFA के दौरान भी रणवीर दीपिका की ड्रेस संभालते नजर आए थे और उस दौरान भी रणवीर के खूब चर्चे हुए थे। कई लोगों ने तो रणवीर को जोरू का गुलाम तक कह दिया था लेकिन रणवीर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि वह हमेशा दीपिका की देखभाल करते, उनका सहयोग करते, उन्हें प्यार करते दिख चुके हैं।

प्रियंका और निक जोनस - बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने जलवे दिखा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे निक जोनास से शादी की है लेकिन इन दोनों के प्यार के आगे सभी नतमस्तक होते हैं। यह कपल एक-दूजे से प्यार करने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ता। इस कपल को सरेआम प्यार जताते हुए देखा जा चुका है। यह कपल आज इंडस्ट्री में सबसे मशहूर कपल की लिस्ट में शामिल है। इस कपल को हर कोई प्यार देता है, हालाँकि इस कपल को ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। निक और प्रियंका को आज निकयांका के नाम से जाना जाता है और यह कपल लाखों दिलों पर राज करता है। वैसे यह कपल भी सरेआम, फोटोग्राफर्स के सामने एक-दूजे की देखभाल करते हुए नजर आ चुका है। निक को एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार प्रियंका की ड्रेस को संभालते हुए देखा गया है। वह अपनी पत्नी का ध्यान रखने में जरा भी नहीं हिचकिचाते हैं। निक कांस फिल्म फेटिवल के दौरान प्रियंका की ड्रेस को सही करते नजर आए थे। उस दौरान प्रियंका ने पर्पल ड्रेस पहनी थी। उस दौरान निक का यह अंदाज देखकर हर कोई घायल हो गया था क्योंकि निक ने प्रियंका का बड़ा ही बेहतरीन ख्याल रखा था। इसके अलावा एक बार और कांस के दौरान ही जब प्रियंका ने सफ़ेद ड्रेस पहनी थी तो निक ने उनकी ड्रेस को संभाला था और अपनी पत्नी का ध्यान रखते हुए वह सभी की नजरों में आ गए थे। उसके बाद कई लोग उनकी तारीफों के पूल बांधते नजर आए थे। वैसे निक और प्रियंका एक-दूजे पर प्यार बरसाने में कभी पीछे नहीं रहे हैं उन्होंने अपने कई ऐसे वीडियोस और फोटोज शेयर किये हैं जिनमे दोनों एक-दूजे की बाँहों में दिखे हो।

शाहरुख़ और गौरी खान- बॉलीवुड में किंग खान के नाम से पहचाने जाने वाले शाहरुख़ को कौन नहीं जानता। शाहरुख़ ने अपने काम से सभी का दिल जीता है लेकिन वह एक केयरिंग पति भी हैं। उन्होंने हर जगह अपनी पत्नी का पूरा-पूरा ध्यान रखा है। वैसे शाहरुख़ एक सुपरहिट एक्टर हैं और उनकी अधिकतर मूवीज भी सुपरहिट गईं हैं। शाहरुख़ और गौरी इंडस्ट्री के सबसे पुराने कपल है। दोनों को आज उनके काम से लेकर उनकी बॉन्डिंग तक के लिए जाना जाता है। दोनों को अक्सर एक-दूजे की तारीफें करते हुए भी देखा जा चुका है। वैसे शाहरुख़ जितने अच्छे अभिनेता है उतने ही अच्छे वह पति भी है। वह अपनी पत्नी का ध्यान केवल घर में ही नहीं बल्कि बाहर भी रखते हैं। उन्हें कई बार गौरी को संभालते हुए देखा जा चुका है। एक बार गौरी ब्लैक कलर के गाउन में किसी पार्टी में पहुंची थीं। उस दौरान शाहरुख़ भी ब्लैक ड्रेस में थे और उन्हें उस समय अपनी पत्नी की ड्रेस संभालते हुए देखा गया था। गौरी का गाउन काफी लम्बा था इसी के चलते शाहरुख़ को उसे संभालना पड़ा और वह कैमरे में कैद हो गए। उस दौरान हर किसी ने शाहरुख़ के अंदाज को पसंद किया और उनकी तारीफ़ करते नजर आए। आज शाहरुख़ को एक परफेक्ट हस्बैंड के रूप में जाना जाता है और वह अपने बच्चों से लेकर अपनी पत्नी तक का पब्लिक प्लेस में खूब ख्याल रखते हुए देखे जाते हैं।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - शाहिद कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हे हर कोई पसंद करता है शाहिद ने इंडस्ट्री में बेहतरीन जगह बनाई है और वह अपने दमदार अंदाज से आज लाखों दिलों में बसे हुए हैं शाहिद ने अपनी फिल्मों से लेकर अपनी तस्वीरों तक से सभी को दीवाना बनाया है शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी की है और दोनों कपल गोल्स देने में हमेशा आगे रहे हैं दोनों को फैंस बहुत प्यार देते हैं और यह दोनों भी अपने फोटोज को शेयर कर फैंस को खुश कर देते हैं इस कपल को भी कई बार सरेआम प्यार जताते हुए देखा जा चुका है साल 2017 में IIFA के दौरान शाहिद को मीरा के साथ देखा गया था उस दौरान शाहिद मीरा की ड्रेस संभालते हुए नजर आए थे और उस समय हर कोई शाहिद की तारीफ करता रह गया था शाहिद एक बार नहीं बल्कि कई बार अपनी पत्नी को प्रोटेक्ट करते, उनकी देखभाल करते नजर आ चुके हैं शाहिद का उनकी पत्नी के लिए प्यार देखकर हर कोई उनकी तारीफ़ करते नजर आ चुका है शाहिद ने मीरा के लिए अपना प्यार दिखाने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी शाहिद मीरा से बहुत प्यार करते हैं और वह कई बार अपना प्यार दिखाते हुए मीडिया के सामने, फोटोग्राफर्स के सामने नजर आ चुके हैं मीरा की देखभाल करते हुए कई बार शाहिद को कैमरे में कैद किया जा चुका है वैसे मीरा और शाहिद के प्यार से आप अच्छे से वाकिफ होंगे दोनों एक-दूजे को किसी भी मौके पर अकेला नहीं छोड़ते हैं

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट- इस कपल को तो आप सभी जानते ही होंगे। इस कपल को हमेशा एक-दूजे का सहायक बनते हुए देखा गया है। इस कपल ने हमेशा एक-दूजे पर प्यार बरसाया है और साथ ही एक-दूजे का सहारा भी बने हैं। हालाँकि अब तक रणबीर और आलिया की शादी नहीं हुई है लेकिन हाँ दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि शादी के पहले ही रणबीर आलिया को खूब प्यार देते हैं। दोनों को अक्सर एक-दूजे की बाहों में बाहें डाले देखा जाता है। रणबीर जब भी आलिया के साथ होते हैं वह उन्हें प्रोटेक्ट करते दिखाई देते हैं। कई बार आलिया जब पब्लिक से घिर जाती हैं तो रणबीर उन्हें बचाते नजर आते हैं। रणबीर को एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार आलिया को लोगों से बचाते हुए देखा गया है। वह अपने दोनों हाथों से आलिया को बचाते दिखाई देते हैं। वैसे इसी के चलते उन्हें बहुत केयरिंग बॉयफ्रेंड कहा जाता है। वह आलिया का पूरा-पूरा ध्यान रखते हैं और उन्हें कुछ ना हो इसके चलते वह उनके साथ रहते भी दिखाई देते हैं। वैसे इस कपल के चर्चे पूरे बॉलीवुड में होते रहते हैं और इस कपल को आम जनता से बहुत प्यार मिलता है।

यहाँ आरोपी के पूरे परिवार को मिलती है सजा, रेड लिपस्टिक से लेकर बिकिनी तक पर हैं बैन

दुनिया के लिए बेहद ही अनोखे है ये लोग, लेकिन उतनी ही अजीब है इनकी कहानी

जातिगत आरक्षण: वरदान या अभिशाप ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -