सील हुई अभिनेता सुनील शेट्टी की बिल्डिंग, जानिए वजह?
सील हुई अभिनेता सुनील शेट्टी की बिल्डिंग, जानिए वजह?
Share:

मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स की बिल्डिंग को सील किया जा चुका है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का घर इसी बिल्डिंग में हैं। बताया जा रहा है बिल्डिंग को सील करने का कारण कोरोना मामलों का अधिक होना है। इस बिल्डिंग में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और नियम के अनुसार किसी भी बिल्डिंग में पांच कोरोना मामले होने पर उसे सील करना जरूरी है। इसी के चलते इस बिल्डिंग को सील किया गया है। वहीँ बात करें सुनील शेट्टी की तो वह और उनका परिवार फिलहाल मुंबई से बाहर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

आपको हम यह भी बता दें कि इस बिल्डिंग में 30 माले और 120 फ्लैट्स हैं। इस मामले के बारे में मुंबई के डी वार्ड के अस्सिटेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने इस बात की पुष्टि की है कि बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा, 'मुंबई के डी वार्ड में इस समय कोरोना के 10 जगहों को सील किया गया है। इसमें मालाबार हिल्स और पेडर रोड भी शामिल है। कोरोना की दूसरी वेव में हाई राइज जगहों से 80 प्रतिशत मामले सामने आए थे।'

अब बात करें सुनील शेट्टी और उनके परिवार की तो एक्टर के आधिकारिक प्रवक्ता का कहना है कि, 'सभी इस समय मुंबई से बाहर हैं। सुनील और उनका परिवार काफी समय से पृथ्वी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं।' इसी के साथ बताया जा रहा है कि सुनील के अलावा 25 और परिवार इनमें रहते हैं और इस बिल्डिंग में कुछ केस सामने आए थे, जिन्हें सीधे अस्पताल के जाया गया। अब सावधानी देखते हुए बीमएमसी ने बिल्डिंग के कुछ फ्लोर्स को सील कर दिया है।

अस्पताल में भर्ती है यह अदाकारा, आर्थिक तंगी की भी है शिकार

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान ? गडकरी ने दिया 60-65 रुपये लीटर ईंधन का प्लान

आमिर के बाद अपनी पत्नी से अलग होने जा रहा है यह मशहूर अभिनेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -