आमिर के बाद अपनी पत्नी से अलग होने जा रहा है यह मशहूर अभिनेता
आमिर के बाद अपनी पत्नी से अलग होने जा रहा है यह मशहूर अभिनेता
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के साथ अपने दमदार अभिनय दिखा चुके एक्टर कमल सदाना को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उन्होंने अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला लिया है। हाल ही में इस बात की पुष्टि खुद कमल ने की है। उन्होंने कहा, 'हमारा तलाक हो रहा है।' आपको बता दें कि कमल और लीजा ने 21 साल पहले शादी की थी। जी हाँ, दोनों ने 1 जनवरी 2000 को शादी की थी और अब दोनों को दो बच्चे भी हैं। उनके बेटे का नाम अंगद और बेटी का नाम लिया है।

खबरें हैं कि कमल सदाना और लीजा जॉन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत में कमल सदाना ने कहा, ''दो लोग लाइफ में समझदार हो जाते हैं और अलग-अलग दिशाओं में चले जाते हैं। इस तरह की चीजें हर जगह हो रही हैं और हम भी उनमें से एक हैं।'' इस समय कमल सदाना और लीजा जॉन अलग रहे रहे हैं। खबरें हैं को कमल सदाना मुंबई में रहते हैं वहीँ लीजा जॉन अपने माता-पिता के साथ गोवा में रह रही हैं।

आपको याद हो तो कमल सदाना ने काजोल के साथ फिल्म 'बेखुदी' से डेब्यू किया था। इसके अलावा कमल सदाना की फिल्म 'रंग' बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद तो वह लोगों की पहली पसंद बन गए थे। कमल को आखिरी बार फिल्म 'करकश' में सुचित्रा पिल्लई के साथ देखा गया। आपको बता दें कि कमल सदाना मशहूर फिल्म निर्माता ब्रिज सदाना और अभिनेत्री सईदा खान के बेटे हैं। साल 1990 में 21 अक्टूबर के दिन बृज ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ बहस के बाद पत्नी और बेटी की हत्या कर दी थी और बाद में खुद को भी गोली मार ली थी।

खुलकर 'आतंकियों' के समर्थन में उतरी महबूबा, PDP प्रमुख के ट्वीट पर भड़के नेटीजेन्स

MP: अब ऑनलाइन भी नहीं होगी पढ़ाई, सरकार के खिलाफ निजी स्कूल संचालक

बड़ी खबर: भारत में लगातार कम होता जा रहा है कोरोना, अब तक इतने करोड़ लोग हुए रिकवर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -