ब्लड सर्कुलेशन बेहतरीन बनाने के लिए रोज खाएं यह 2 चीजें
ब्लड सर्कुलेशन बेहतरीन बनाने के लिए रोज खाएं यह 2 चीजें
Share:

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही होना चाहिए क्योंकि अगर यह सही नहीं रहता तो कई समस्याएं हो सकती है। वैसे इसे सही रखने के लिए धमनियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। कहा जाता है इसके बंद होने पर ब्लड सर्कुलेशन का कार्य बुरी तरह से प्रभावित होता है। आप सभी ने कई बार इसके बारे में सुना या पढ़ा होगा लेकिन धमनियों में ब्लॉकेज अचानक नहीं होती है बल्कि खराब डाइट और लाइफस्‍टाइल इसकी सबसे बड़ी वजह हैं।
जी हाँ, एक्सरसाइज नहीं करना, देर तक बैठे रहना, स्‍मोकिंग, शराब का सेवन, फास्ट फूड और मसालेदार चीजों के अधिक सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह सही ढंग से नहीं होता है। ऐसा होने के चलते नसों और खून में गंदगी जमा हो जाती हैं, जो नसों के ब्लॉक होने का कारण है। आप सभी जानते ही होंगे नसों के ब्लॉक होने से शरीर को कई बीमारियां घेर लेती है।

ऐसे में शरीर में दर्द रहना, अंगों का फड़कना, हाथ-पैर का संवेदनहीन होना इनके लक्षण हैं। इसी के साथ सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, दिल से जुड़े रोग, कमजोरी, मतली और ज्यादा पसीना आना जैसी समस्याएं भी इसमें आपको महसूस हो सकती हैं। हालाँकि आज हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके नियमित सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह सही ढंग से होगा और सभी ब्लॉक नसें खुल जाएंगी। लेकिन ध्यान रहे इसके सेवन के साथ आपको रोजाना कम से कम 15 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।


1) चुकंदर- चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और रक्त का प्रवाह में सुधार होता है। जी हाँ और इसके लिए आपको रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीना चाहिए। इसी के साथ आप चुकंदर का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। कहा जाता है चुकंदर होमोसिस्टीन को कम करता है, जोकि एक एमिनो एसिड है जिससे हार्ट डिजीज और डिमेंशिया का खतरा होता है।

2) ब्रोकोली- ब्रोकोली अन्य विटामिन के साथ-साथ फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट का बेहतर स्रोत है। आपको बता दें कि फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए उतने जरूरी नहीं हैं, जितने कि विटामिन। ऐसे में ब्रोकोली के भीतर एंटीऑक्सिडेंट सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं। कहा जाता है एंटीऑक्सिडेंट उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं और आपके शरीर को तम्बाकू के धुएं और विकिरण जैसे विषाक्त मुक्त कणों से साफ रखने में मदद करते हैं।

ठंड मेंजरूर खाए बथुआ, खाने से होते हैं लाजवाब फायदे

सांप काटने पर आजमाए यह 3 घरेलू उपाय

सांप के काटने पर तुरंत करें यह उपाय, बच जाएगी जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -