ठंड मेंजरूर खाए बथुआ, खाने से होते हैं लाजवाब फायदे
ठंड मेंजरूर खाए बथुआ, खाने से होते हैं लाजवाब फायदे
Share:

सर्दी के मौसम में बथुआ मिलता है और इसे खाने के बड़े बेहतरीन फायदे होते हैं। जी हाँ, बथुआ खाने से हमारे शरीर को कई बड़े लाभ होते हैं और आज हम आपको उन्ही एक बारे में बताने जा रहे हैं। आप जब यह जान जाएंगे तो बथुआ हर दिन अपने घर लाएंगे और बनाकर खाएंगे। आइए जानते हैं।

बथुआ खाने के फायदे-
स्वास्थ्य के लिए होता है बेहतरीन- कहा जाता है बथुआ के पत्ते कई पोषण गुणों से भरे होते हैं। यह आवश्यक खनिजों और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है। विटामिन ए, सी और बी जटिल विटामिन का एक पावरहाउस माना जाता है। इसी के साथ इसके पत्ते अमीनो एसिड का भी एक अच्छा स्रोत है। सेल फंक्शन और सेल की मरम्मत में अमीनो एसिड एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप सभी जानते ही होंगे हमारी कोशिकाओं, मांसपेशियों और ऊतकों का एक बड़ा हिस्सा अमीनो एसिड से बना है। ऐसे में बथुआ में आयरन, पोटाशियम, फॉस्फोरस और कैलिशयम जैसे खनिज भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। इसी के साथ बथुआ के पत्तों में फाइबर और पानी की मात्रा से भरपूर होता है जो कब्ज को ठीक करता है और पाचन में सहायता करता है साथ ही आंतों की गतिविधियों को भी बढ़ाता है।

पथरी और कैंसर बीमारी से रखता है सुरक्षित- आयुर्वेदिक चिकित्सक के अनुसार बथुआ को नियमित सेवन करने से स्तन कैंसर की आशंका कम हो जाती है। जी दरअसल इसमें मौजूद सेलिनियम, ओमेगा तीन और छह फैटी एसिड स्तन कैंसर रोधक होते हैं। इसके अलावा यह आंखों की सूजन को भी दूर करता है। कहा जाता है इसकी सब्जी खाने से खांसी, जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा कब्ज के साथ-साथ बवासीर, तिल्ली विकार और लिवर के विकारों में लाभ मिलता है। इसी के साथ बथुआ के पत्ते में केरिवेल होता है, जो आतों के कीड़े एवं केंचुए को खत्म कर देता है।

रोगों से बचाता है- बथुआ औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण ठंड के मौसम में लाभकारी है। इसे खाने से कई रोगों को रोका जा सकता है। बथुआ में विटामिन ए, सी और बी के अलावा आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर रोगों से मुक्त रहता है।

केरल राज्य स्वास्थ्य मानकों में अव्वल, उत्तर प्रदेश सबसे खराब

महामारी के दौरान शराब का सेवन लीवर की अधिक बीमारियों से जुड़ा: शोध

क्या टल जाएंगे विधानसभा चुनाव ? Omicron की दहशत के बीच आज EC और स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -