इंदौर: कम हुआ ब्लैक फंगस का खतरा
इंदौर: कम हुआ ब्लैक फंगस का खतरा
Share:

इंदौर: शहर में कोविड मरीजों की संख्या अब कम है और इसी के साथ फंगस के मरीजों की संख्या भी घटी है। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत अस्पताल में पहले जहां डेढ़ सौ से ज्यादा मरीज भर्ती हुआ करते थे, अब यहां केवल और केवल 30 मरीज ही भर्ती हैं। बीते गुरुवार को अस्पताल में किसी भी मरीज की सर्जरी नहीं हुई। इसी के साथ बताया जा रहा है केवल दो मरीजों की एंडोस्कोपी हुई। आपको बता दें कि एमवाय अस्पताल में अब तक 961 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है, वहीं 1654 मरीजों की एंडोस्कोपी हो चुकी है।

बीते गुरुवार को अस्पताल में भर्ती किसी भी ब्लैक फंगस संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया। अब तक एमवाय अस्पताल से 66 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसी के साथ इस समय 30 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जी दरअसल अस्पताल में ब्लैक फंगस 63 मरीजों की मौत हो चुकी है। आपको यह भी बता दें कि वर्तमान में यहां भर्ती मरीजों के लिए 19 एंटी फंगल इंजेक्शन उपलब्ध है, जो कि मरीजों की संख्या के मुकाबले कम है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन का कहना है वह भर्ती मरीजों के लिए इंजेक्शन उपलब्ध करवा रहा है।

चिकित्सकों का कहना है एमवाय अस्पताल में इस महीने के अंत तक ब्लैक फंगस के संक्रमितों की संख्या 20 से कम होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं चिकित्सकों का यह भी कहना है कि वर्तमान में अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीज ज्यादा गंभीर नहीं है। कई मरीजों को नाक व आंख में कम संक्रमण है और ऐसे मरीजों को इंजेक्शन के अलावा एन्टी फंगल गोलियां भी दी जा रही है।

इंदौर: सेल्स डायरेक्टर की हत्या में चौकाने वाला खुलासा

सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाएं घर-घर में खुशहाली लाएं

खजराना गणेश मंदिर में परिवार ने दान किये पांच चांदी के मुकुट, वजन 6.212 KG

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -