शरीर के इन हिस्सों के लिए बेहत आवश्यक है काली गाजर
शरीर के इन हिस्सों के लिए बेहत आवश्यक है काली गाजर
Share:

हम आपको बता दें काली गाजर भी ऑरेंज गाजर की तरह ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें एंथोसाइनिन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह सेहत के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। इसमें तमाम ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो आंखों को मदद पहुंचाते हैं। काले गाजर में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से त्वचा में भी निखार आता है और मुहांसों आदि से भी छुटकारा मिलता है। 

इन उपायों को आजमाकर बहती नाक से पाएं छुटकारा

दिल को भी होगा फायदा 

जानकारी के अनुसार दिल की सेहत के लिए काले गाजर का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से दिल संबंधी अनेक बीमारियों की संभावना पर लगाम लग जाता है। जिन लोगों में दिल की धड़कन तेज होने की समस्या होती है वे लोग गाजर को भूनकर खाएं। इससे दिल की धड़कन को सामान्य होने में मदद मिलती है। गाजर आंखों के लिए फायदेमंद होता है, यह हम सभी जानते हैं। काले गाजर का सेवन भी आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। इससे आंखों पर लगे चश्मे का नंबर भी कम होता है।

गठिया रोग में फायदेमंद होता है पनीर का सेवन

रक्त का संचार होगा कम 

इसी के साथ काली गाजर को खाने से नसों में रक्त संचार सही बना रहता है तथा खून भी साफ हो जाता है। काले गाजर का जूस भी खून साफ रखने में मदद करता है। इस वजह से मुहांसे आदि होने की संभावना कम हो जाती है। काली गाजर के सेवन से शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल कम रहता है। इसके लिए आप गाजर के जूस का भी सेवन कर सकते हैं। रात में खाना खाते समय गाजर का जूस पीने से काफी फायदा मिलता है।

इस तरह शंख बजाने से शरीर को मिलेगी एनर्जी

चेहरे के अनचाहे बालों को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलु तरीके

साबुन से बेहतर है सैनिटाइजर, जानिए इसके मिथक और हकीकत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -