इन उपायों को आजमाकर बहती नाक से पाएं छुटकारा
इन उपायों को आजमाकर बहती नाक से पाएं छुटकारा
Share:

हम आपको बता दें बहती नाक बदलते मौसम के दौरान एक आम समस्या है। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के लिए एंटी-बायोटिक्स का सहारा लेने लगते हैं। जबकि यह कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर प्राकृतिक तरीके से आसानी से ठीक किया जा सकता है। एंटी-बायोटिक्स आदि का बार-बार इस्तेमाल सेहत के लिए सही नहीं होता। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक तरीके से बीमारियों के उपचार की कोशिश करनी चाहिए। 

साबुन से बेहतर है सैनिटाइजर, जानिए इसके मिथक और हकीकत

इस तरह मिल सकता है आराम 

जानकारी के अनुसार शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह कई तरह की बीमारियों को दूर रखने में मददगार होता है। बहती नाक से निजात पाने के लिए गर्म दूध या पानी के साथ शहद का सेवन करें। ब्लूबेरी में सबसे ज्यादा सक्रिय एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने का काम करते हैं। इसके लिए आप अपने नाश्ते में ब्लूबेरी को शामिल कर सकते हैं।

चेहरे के अनचाहे बालों को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलु तरीके

यह भी है असरदार नुस्खा

इसी के साथ प्याज और लहसुन एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी से भरपूर होता है और फ्लू के लक्षणों से लड़ने में मददगार होता है। आप दोनों का सूप बनाकर सेवन कर सकते हैं। बहती नाक के लिए यह काफी असरदार नुस्खा है। ग्रीन टी में फ्लेवोनॉयड्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुणों से भी भरपूर होता है। यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार होता है।

नाईट ड्राइविंग करते हैं तो हो जाएं अलर्ट, रखें इन बातों का ख्याल

बिग बी की तबीयत हुईं खराब, स्पेशल नहीं बन सका हजारों फैंस का 'संडे'

लम्बे समय से हो रहा है बदन दर्द तो ऐसे करें देसी इलाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -