भाजपा की कविता यादव बनी अध्यक्ष, तो डाली बाई बनी उपाध्यक्ष
भाजपा की कविता यादव बनी अध्यक्ष, तो डाली बाई बनी उपाध्यक्ष
Share:

मंदसौर से संदीप गुप्ता की रिपोर्ट 

मंदसौर। नगर परिषद अध्यक्ष एवं नगर के प्रथम नागरिक बनने की है महासंग्राम में शुक्रवार को रोचक मुकाबले में भाजपा ने बाजी मारी और शामगढ़ नगर परिषद पर कमल खिला। नगर परिषद चुनावों में भाजपा को 7 वोट तो कांग्रेस को 6 वोट मिले थे स्पष्ट बहुमत नहीं होने से जीते हुए दो निर्दलीयों के समर्थन से ही नगर सरकार बनना थी लेकिन वार्ड क्रमांक 12 एवं वार्ड क्रमांक 11 से जीते भाजपा पार्षद राधा गोपाल दास नंदवानी एवं प्रीति नीलू खन्ना अंतिम समय में कांग्रेस के खेमे में शामिल हो गए और कांग्रेस के समर्थन से राधा नंदवानी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। 

 वहीं भाजपा की ओर से कविता यादव को अधिकृत किया गया अब कांग्रेस के पास दो भाजपा के मिलाकर 8 वोट हो गए जबकि भाजपा के पास दो निर्दलीय मिलाकर भी सिर्फ 7 वोट ही रह गए लेकिन ऐसे में भाजपा की रणनीति काम आई और उन्होंने खेला कर दिया और इसी खेला में कांग्रेस के एक पार्षद द्वारा क्रॉस वोटिंग की गई जिससे भाजपा की कविता नरेंद्र यादव 1 वोट से चुनाव जीत गई कविता नरेंद्र यादव को 8 वोट तो राधा नंदवानी को 7 वोट मिले। कविता यादव की जीतने की खबर मिलते ही नारेबाजी शुरू हो गई तो वही मंडल अध्यक्ष द्वारा नारेबाजी की गई कि दो गद्दार गए और एक देशभक्त पार्टी में शामिल हुआ। उसके बाद क्या था क्रॉस वोटिंग करने वाले तथाकथित कांग्रेस पार्षद के साथ कॉन्ग्रेस नेताओं द्वारा मारपीट की गई। अब कविता सदन से चलेगी नगर सरकार। 

वही निर्दलीय होकर चुनाव लड़ी डाली बाई गोपाल जोशी भाजपा की और से उपाध्यक्ष बनी उन्होंने कांग्रेस के पंकज मुजावदीया को हराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार एवं वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद एवं राजनीति के चाणक्य कहने वाले बंटी अश्क़ की रणनीति हुई सफल। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देने वाला नगर बना शामगढ़ महिलाओं के दबदबे वाली नगर सरकार बनी है जिसमें अध्यक्ष/उपाध्यक्ष सहित 10 महिला पार्षद  तो 5 पुरुष पार्षद चुनकर आये।।

15 अगस्त को है बहुला चतुर्थी व्रत, यहाँ जानिए पूजा मुहूर्त और महत्व

एक ही शख्स से थे देवरानी-जेठानी के अवैध रिश्ते, बदनामी के डर से उठा लिया ये खौफनाक कदम

कारम डैम के संबंध में लगातार संपर्क बनाए हुए हैं मुख्यमंत्री शिवराज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -