'BJP की जन दर्शन यात्रा
'BJP की जन दर्शन यात्रा "जन सौदा" यात्रा, इस यात्रा के CM सौदागर': कमलनाथ
Share:

मुरैना: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं PCC प्रमुख कमलनाथ आज चंबल के दौरे पर है। कमलनाथ ने मुरैना जिले की अम्बाह तहसील में आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी जैन दर्शन यात्रा निकाल रही है। बीजेपी की यह जनदर्शन यात्रा नहीं है बल्कि जन सौदा यात्रा है। इस यात्रा के सौदागर स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है।

शिवराज सरकार पर कमलनाथ में हमला बोलते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या इसका गवाह है। किन्तु राज्य की जनता को सावधान रहना है कि बीजेपी की गुमराह और कलाकार की राजनीति से। इसके साथ ही कमलनाथ ने दावा किया है कि कोई नहीं रोक सकता है अबकी बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, पांढुर्णा को जिला बनाने को लेकर कमलनाथ ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज यह ऐलान 10 वर्षों से कर रहे हैं। जब-जब चुनाव आते हैं पांढुर्णा एवं छिंदवाड़ा की जनता इनको नकारती है। राज्य एवं छिंदवाड़ा की जनता इनकी बातों और वादों की असलियत भली भांति पहचानती है। वही इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि मुझे आज घोटाले की लिस्ट नहीं पढ़नी है क्योंकि घोटाले की लिस्ट अब बहुत लंबी हो चुकी है। दुख की बात है कि आज मध्य प्रदेश की पहचान देश भर में घोटाला एवं भ्रष्टाचार से बन गई है। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की तस्वीर आज हम सबके सामने हैं। इनके साढे़ 18 सालों के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है। हमारा किसान, हमारा छोटा व्यापारी, हमारा बेरोजगार नौजवान। 

चौपट सरकार ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना कर रख दिया है। जहां चौपट कृषि व्यवस्था,चौपट कानून व्यवस्था एवं चौपट शिक्षा व्यवस्था है। मुरैना आकर मुझे दुख होता है। यहां से बड़े-बड़े नेता हुए, मगर मुरैना की बहुत उपेक्षा की गई है। यहां की जनता के पास सिर्फ खेती, फौज और मजदूरी ही विकल्प बचे हैं। आज भाजपा जन दर्शन यात्रा निकाल रही है। यह जन दर्शन यात्रा नहीं "जन सौदा" यात्रा है। जो सरकार सौदे की राजनीति से बनी है, उनके दिल में उनके नजरिए में उनकी कार्यशैली में केवल सौदा ही है। बिकाऊ लोगों ने सरकार बनाने के लिए स्वयं का सौदा किया। जनमत का अपमान करके जनता के साथ कुठाराघात किया है। शिवराज जी झूठे ऐलान करते हैं कि एक लाख नौजवानों को रोजगार देंगे। मैं तो बोलता हूं पहले शासन में रिक्त पड़े हुए पदों पर भर्ती तो कर लीजिए। आए दिन भर्ती घोटाले सामने आते हैं। राज्य में "पैसा दो और भर्ती लो"  की नीति चल रही है।

आज शाम होगा शिवराज कैबिनेट का विस्तार, ये 3 मंत्री लेंगे शपथ

'केवल धर्मी लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए..', PM मोदी को मिला ग्रीस का दूसरा सर्वोच्च सम्मान

'400 करोड़ में 50 बुलेटप्रूफ कार खरीद रही सरकार..', TMC नेता साकेत गोखले ने फिर फैलाई फर्जी खबर, PIB ने खोली पोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -