यूपी चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा फैसला, वरुण और मेनका गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से किया बाहर
यूपी चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा फैसला, वरुण और मेनका गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से किया बाहर
Share:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मेनका गांधी और वरुण गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति से बाहर कर दिया है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से वरुण गांधी, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ भी बयान दे रहे थे।

बता दें कि वरुण गांधी वर्तमान में उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं। वे लगातार तीन दफा से सांसद रह चुके हैं। इसी प्रकार वरुण गांधी की मां मेनका गांधी भी यूपी की ही सुल्तानपुर संसदीय सीट से सांसद हैं। वे केन्द्र में पहले मंत्री भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही समाजसेवा से भी जुड़ी हुई हैं। पार्टी के फैसले के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वरुण बीते कुछ दिनों से सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इसी के चलते दोनों मां-बेटों को कार्यकारिणी समिति से हटा दिया गया है। 

हालांकि यूपी चुनाव से पहले 80 सदस्यीय कार्यकारिणी से वरुण गांधी और मेनका गांधी को हटाना हर किसी को हैरान कर रहा है। दूसरी तरफ, कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। 80 सदस्यीय इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह का नाम भी शामिल है।

लखीमपुर हिंसा: 'फॉर्च्यूनर' में कौन था ? सामने आया कई राज़ खोलने वाला सनसनीखेज Video

दक्षिण कोरियाई वित्त मंत्री ने JCPOA की बहाली पर अमेरिकी दूत से की बात

यरुशलम में इस्राइली प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -