गुवाहाटी में भाजपा की प्रचंड जीत, 53 सीटों पर लड़ी, 52 पर खिला कमल.. कांग्रेस फिर 'शून्य' पर
गुवाहाटी में भाजपा की प्रचंड जीत, 53 सीटों पर लड़ी, 52 पर खिला कमल.. कांग्रेस फिर 'शून्य' पर
Share:

गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी के नगर निगम चुनावों में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। वहाँ कुल 60 सीटों पर वोटिंग हुई थी और 58 सीटें NDA के खाते में आई हैं। इनमें से 52 सीटों पर स्पष्ट तौर पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जिनमें 3 सीट तो ऐसी थीं जहां भाजपा को निर्विरोध जीत मिली। भाजपा की सहयोगी पार्टी असोम गणा परिषद ने भी 6 सीटें जीतीं, जिससे NDA का खाता 58 तक पहुँच गया।

हैरानी की बात ये है कि 60 सीटों पर हुए इन चुनावों में देश की सबसे पुरानी राजनितिक पार्टी कांग्रेस खाता तक नहीं खोल सकी। वहीं, कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक सीट जीत कर गुवाहाटी में अपना खाता खोला। चुनावों के परिणाम स्पष्ट होने के बाद राज्य के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'मैं गुवाहाटी की जनता को GMC चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए नमन करता हूँ। इस विशाल जनादेश के साथ, लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी विकास यात्रा में अपना विश्वास जताया है।'

बता दें कि इससे पहले 2013 में गुवाहाटी नगर निगम के चुनाव हुए थे। उस वक़्त कांग्रेस ने 31 वार्ड में से 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उस वक़्त भाजपा के खाते में 11 सीट आई थी और 1 सीट AGP ने जीती थी। इस बार वार्ड की संख्या को बढ़ा कर 60 कर दी गई है, जिसमें से 50 फीसद महिलाओं के लिए आरक्षित थी। इन 60 सीटों पर इस बार कुल 200 लोगों ने अपना भाग्य आजमाया था।

'प्रियंका गांधी से २ करोड़ में खरीदो पेंटिंग, पद्मभूषण मिलेगा..', राणा कपूर को कांग्रेस नेता ने दी थी धमकी, कोर्ट में खुलासा

'केजरीवाल का दिल्ली मॉडल समझने केरल से आए अफसर..', AAP के 'झूठे' दावे की केरल सरकार ने निकाली हवा

पति समेत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं सांसद नवनीत राणा, राजद्रोह का केस दर्ज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -